एक्सप्लोरर

केशव महतो झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, रामेश्वर उरांव होंगे पार्टी के विधायक दल के नेता

Jharkhand Congress News: केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस की कमान सौंपी गई है. वो राजेश ठाकुर की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले ये बदलाव किया गया है.

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में बदलाव किया गया है. केशव महतो कमलेश झारखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं. वो राजेश ठाकुर की जगह लेंगे. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केशव महतो कमलेश को तत्काल प्रभाव से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

इसके साथ ही झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में रामेश्वर उरांव की नियुक्ति की गई है. नई नियुक्ति के संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणु गोपाल की ओर से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है. जिसमें कहा गया है कि दोनों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी दी गई है. इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के काम की भी सराहना की गई है.

आलमगीर आलम पहले थे विधायक दल के नेता

इससे पहले आलमगीर आलम कांग्रेस विधायक दल के नेता थे. उनके इस्तीफे के बाद रामेश्वर उरांव को जिम्मेदारी दी गई है. आलमगीर आलम फिलहाल जेल में बंद हैं. 

राजेश ठाकुर ने केशव महतो कमलेश को दी बधाई

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केशव महतो कमलेश झारखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ''अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदरणीय खरगे जी के द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नव नियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.''

उन्होंने आगे लिखा, ''मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को इस बड़ी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करने का अवसर देने के लिए सोनिया गांधी जी, खरगे जी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल जी का आभार. सभी साथी नेताओं और कार्यकर्ताओं को तीन वर्षों तक लगातार सहयोग एवं समर्थन देने के लिए ह्रदय से आभार, धन्यवाद, शुक्रिया.''

वहीं, कांग्रेस नेता और झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी बधाई दी है. उन्होंने X पर लिखा, ''झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी एवं विधायक दल के नेता बनने पर रामेश्वर उरांव जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें. आशा और उम्मीद हैं कि आप दोनों के कुशल नेतृत्व में सरकार और संगठन जनहित एवं राज्यहित में बेहतर कार्य करेगा.''

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: पूर्व CM चंपई सोरने के BJP में जाने की अटकलें तेज, अब खुद बोले- 'मैं तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget