एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'BJP के साथ सीटों का तालमेल नहीं बैठा तो...'

Jharkhand Assembly Elections: चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने आज बैठक की है जिसमें झारखंड, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर चर्चा की है.

Jharkhand News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने रविवार को यह ऐलान किया है कि उनकी पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी जो साल के अंत में होने वाला है. चिराग पासवान ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि या तो एलजेपी गठबंधन सहयोगी बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी या फिर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. 

चिराग पासवान को रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रेसिडेंट चुन लिया गया. वह अगले पांच साल तक इस पद पर रहेंगे. उनका चुनाव रांची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ. चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ''अगले पांच साल के लिए मेरा चुनाव किया गया है.''

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग ने कहा कि ''हरियाणा, जम्मू कश्मीर और झारखंड के विधानसभा चुनावों को लेकर बैठक में चर्चा हुई. मेरी पार्टी झारखंड में सहयोगी दल बीजेपी के साथ चुनाव लड़ेगी या फिर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी.'' झारखंड में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 

अकेले चुनाव लड़ने पर यह बोले चिराग
रांची में एलजेपी-रामविलास की राष्ट्रीय कार्य़कारिणी की बैठक में बिहार से चुनकर आए  उसके सभी सांसद मौजूद थे. चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड की जनता बदलाव चाहती है.बदलाव के लिए उनकी पार्टी चुनाव में उतरेगी. अगर सीटों पर सहमति नहीं बनती है तो एलजेपी-रामविलास अकेले चुनाव लड़ेगी.

सीटों के तालमेल पर निर्भर करेगा गठबंधन के तहत चुनाव
चिराग ने कहा, ''2014 में झारखंड में ही बीजेपी के साथ गठबंधन हुआ था. हमें एक सीट दी गई थी. हमने चुनाव लड़ा था. इस बार स्वतंत्रता राज्य इकाई को दी गई है. वह गठबंधन के लिए तैयार है या अकेले लड़ना चाहती है, यह फैसला वह करेगी. हम औपचारिक तौर पर गठबंधन के समक्ष भी इस मुद्दे को रखेंगे. सीटों का तालमेल बिठा तो गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे या फिर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला ले सकते हैं.''

ये भी पढ़ें- Unified Pension Scheme: 'OPS हक है, बाकी सब...', UPS की मंजूरी पर JMM का केंद्र सरकार पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget