एक्सप्लोरर

'हम सच-झूठ का क्या आकलन करेंगे, हमें कुछ...', बीजेपी में जाने की अटकलों पर बोले चंपई सोरेन

Champai Soren News: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की पूर्व सीएम और JMM नेता चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस पर खुद उन्होंने फिर से प्रतिक्रिया दी है.

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हैं. चंपई सोरेन ने बीजेपी नेताओं से संपर्क और उनसे मुलाकात को लेकर लगाई जा रही अटकलों के सवाल पर फिर से प्रतिक्रिया दी है. 

JMM नेता चंपई सोरेन ने बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों पर कहा, "क्या अफवाहें हैं, नहीं हैं, यह हमें नहीं पता. हमें खबर ही नहीं पता है तो हम सच, झूठ का क्या आकलन करेंगे. हमें कुछ नहीं पता है. हम जहां हैं वहीं हैं."

बता दें कि हेमंत सोरेन के जेल से बाहर निकलने के बाद चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. हेमंत सोरेन ने फिर से राज्य में सीएम की कुर्सी संभाल ली. इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद से ही चंपई सोरेन के नाराज होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. 

चंपई सोरेन ने शुक्रवार (16 अगस्त) को भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा, "आप लोग ऐसा सवाल कर रहे हैं पर, हम तो आपके सामने हैं." गौरतलब है कि बीजेपी के नेता चंपई सोरेन की तारीफ करते रहे हैं, जिससे अफवाहों को और हवा मिली है.

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने फिर की चंपई सोरेन की तारीफ

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की एक बार फिर तारीफ की है. उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पांच साल यहां जेएमएम की सरकार रही, लेकिन काम केवल पूर्व सीएम चंपई सोरेन के कार्यकाल में हुआ. इस पर जब उनसे सवाल किया गया कि क्या चंपई सोरेन बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं, तो उन्होंने मुस्कुरा कर सवाल के जवाब को टाल दिया.

बता दें कि झारखंड में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी. 

ये भी पढ़ें:

कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ RIMS में हजारों डॉक्टर्स का प्रदर्शन, ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget