एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ RIMS में हजारों डॉक्टर्स का प्रदर्शन, ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा

Doctors Strike in Jharkhand: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के बाद पूरे देश से विरोध के सुर तेज हो गए हैं. इसको लेकर रांची में भी डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Doctors Strike: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर की रेप के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई. इस घटना को लेकर पूरे देश में विरोध शुरू हो गया है. झारखंड की राजधानी रांची में भी डॉक्टरों के जरिये कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है. 

झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में डॉक्टर हड़ताल पर है. इससे यहां पर मेडिकल सेवाएं ठप पड़ गई हैं. प्रदर्शन में शामिल डॉक्टर सरकार से दो दो हाथ करने को तैयार दिखाई हैं. डॉक्टरों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की.

ममता बनर्जी के खिलाफ लगे जमकर नारे
विरोध कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि जिस प्रकार आज देश की बेटी और महिला डॉक्टर दरिंदो की शिकार हो गई है, कोई और बेटी ऐसी स्थिति से न गुजरे इसलिए अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. जिससे दूसरों गुनहगारों के लिए नजीर बने.

इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में डॉक्टर रिम्स के परिसर में इकट्ठा हुए और पुरजोर तरीके से इस घटना पर अपना विरोध जताया. डॉक्टरों ने इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी देने की मांग की है. 

प्रदर्शन में शामिल डॉक्टर इस खौफनाक मामले में पश्चिम बंगाल की सरकार की कार्रवाई से नाखुश दिखे. उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी और उनसे इस्तीफे मांग की. प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है. 

महिला डॉक्टरों ने खड़े किए सवाल
रिम्स में कार्यरत महिला डॉक्टरों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रांची के सभी डॉक्टर विरोध प्रकट करने के लिए रिम्स पहुंचे हैं. महिला डॉक्टरों ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि महिला डॉक्टर दिन रात लोगों की सहायता में लगी रहती हैं, लेकिन उन्हें क्या मिलता है? 

विरोध में शामिल महिला डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की घटना से मन विचलित है. उन्होंने सरकार से ऐसे दरिंदों को तुरंत फांसी देने की मांग की है. 

'पूरे देश में डॉक्टरों की सुरक्षा राम भरोसे'
डॉक्टरों का समर्थन कर रहे झारखंड कर्मचारी संघ ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हम डॉक्टर को भगवान का रुप मानते हैं. डॉक्टर असमर्थ और बीमार लोगों की सहायता करते हैं." 

उन्होंने कहा कि आज डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं है और उनकी सुरक्षा राम भरोसे है. कर्मचारी संघ ने सरकार से मांग की है कि इस मामले में जल्द से जल्द स्पेशल ट्रायल कर अपराधियों को फांसी की सुनाई जाए.

ये भी पढ़ें: Haryana: विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद दुष्यंत चौटाला की पार्टी को तीन झटका! तीन विधायकों ने छोड़ा साथ

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget