एक्सप्लोरर

चंपई सोरेन की एस्कॉर्ट टीम की गाड़ी हादसे का शिकार, ड्राइवर की मौत, पूर्व CM ने जताया दुख

Seraikela Road Accident: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सुरक्षा देने के लिए तैनात एस्कॉर्ट टीम का वाहन उनके पैतृक गांव से वापस आने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसपर चंपाई ने दुख जाहिर किया है.

Seraikela News: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) की एस्कॉर्ट टीम में शामिल एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसके ड्राइवर की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. इस घटना पर चंपई सोरेन ने दुख जाहिर किया है और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है. यह दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार रात को उस वक्त हुई थी जब एस्कॉर्ट टीम चंपई को उनके पैतृक गांव झिलिंगोड़ा पहुंचाकर वापस आ रही थी. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सरायकेला-केंद्र रोड मार्ग पर मुडिया चौक के नजदीक ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण छूट गया. यह दुर्घटना रात 1.30 बजे हुई है. मृतक की पहचान विनय कुमार के रूप में हुई है जो कि कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे. एस्कॉर्ट टीम के चार अन्य सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं और उनका प्राथमिक उपचार किया गया है.

चंपई ने हादसे पर जताया दुख
इस घटना पर चंपई सोरेन ने 'एक्स' पर पोस्ट लिखकर संवेदना जाहिर की है. उन्होंने  लिखा, ''कल देर रात, मेरे आवास से लौटते समय एस्कॉर्ट में शामिल एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक एवं एक सुरक्षाकर्मी का असामयिक निधन हो गया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। इस दुर्घटना में घायल सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.''

दिल्ली से लौटकर अपने पैतृक गांव गए थे चंपई
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन का बीते कुछ दिनों से बगावती रुख देखा गया है और उन्होंने जेएमएम पर उनका अपमान करने का भी आरोप लगाया है. वह इस बीच 18 अगस्त को दिल्ली पहुंचे थे और मंगलवार को ही दिल्ली से वापस झारखंड लौटे थे. झारखंड लौटने के बाद वह अपने पैतृक गांव गए थे जहां उनका समर्थकों ने स्वागत किया था. कल ही उनके एस्कॉर्ट वाहन के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई.

ये भी पढ़ें- Maiya Samman Yojana 2024: कल इस प्रमंडल की महिलाओं के खाते में जाएंगे 1000 रुपये, CM सोरेन ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget