एक्सप्लोरर

Jharkhand: केंद्र सरकारअवैध माइनिंग का कराएगी सर्वे, राज्य सरकार ने भी जांच के लिए बनाई कमेटी

Jharkhand: ईडी ने सिर्फ साहिबगंज जिले में अवैध खनन और परिवहन के जरिए एक हजार करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का पता लगाया है. यह आंकड़ा एजेंसी ने कोर्ट में जमा की गई चार्जशीट में भी दिया है.

Jharkhand News: केंद्र सरकार ने ईडी की रिपोर्ट के आधार पर झारखंड में अवैध माइनिंग का सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है. ईडी ने झारखंड के साहिबगंज जिले में अवैध खनन के जरिए उगाही गई राशि की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के दौरान पाया कि राज्य के बाकी जिलों में भी बड़े पैमाने पर खनिजों का अवैध खनन हुआ है. सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों के जरिए भी राज्य के वन क्षेत्रों में हुए खनन का पता लगाया गया था. 

पूरे राज्य में अवैध खनन का कराया जाएगा सर्वेक्षण

इसके अलावा चार-पांच जिलों के जिला खनन पदाधिकारियों से पूछताछ में भी अवैध खनन को लेकर कई महत्वपूर्ण सूचनाएं हाथ लगी थीं. इन सभी सूचनाओं और जांच में हाथ आए दस्तावेजों-साक्ष्यों के आधार पर ईडी ने केंद्रीय वनऔर पर्यावरण सचिव को पत्र लिखा था. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय में इस मुद्दे पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया है कि पूरे राज्य में अवैध खनन का सर्वेक्षण कराया जाएगा. इसके लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. सर्वेक्षण का यह काम जल्द ही शुरू कराया जा सकता है.

झारखंड सरकार भी बनाएगी जांच कमेटी

इधर, झारखंड सरकार ने भी अवैध खनन में ईडी की जांच रिपोर्ट को आधार बनाते हुए एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाने का निर्णय लिया है. स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर सूचित किया है कि ईडी की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अवैध रूप से निकाले गए खनिज का परिवहन रेलवे द्वारा बगैर चालान या फर्जी चालान के आधार पर किया गया है.राज्य सरकार की ओर से बनाई जा रही उच्चस्तरीय कमेटी अवैध खनन और परिवहन में रेलवे और इसके अफसरों की भूमिका की जांच करेगी.

राज्य के वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किया जा रहा अवैध खनन

ईडी ने सिर्फ झारखंड के साहिबगंज जिले में अवैध खनन और परिवहन के जरिए एक हजार करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का पता लगाया है. यह आंकड़ा एजेंसी ने साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट में जमा की गई चार्जशीट में भी दिया है. इससे इतर केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय को ईडी की ओर से जो पत्र लिखा गया है, उसमें बताया गया है कि राज्य में सामान्य क्षेत्रों के अलावा वन क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है.

कई लोग राज्य सरकार से लीज लिए बगैर अवैध खदानों का संचालन कर रहे हैं.कई लीजधारक अपने लीज क्षेत्र से बाहर जाकर अवैध खनन कर रहे हैं. इससे न सिर्फ राज्य और केंद्र को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि वन और पर्यावरण को भी व्यापक क्षति पहुंच रही है.

ईडी ने पत्र में बताया है कि राज्य में विभिन्न जिलों में अवैध खनन के मामलों में 100 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं.सिर्फ साहिबगंज जिले में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिल कर 19 अवैध खनन स्थलों की जांच में 23.26 करोड़ रुपये मूल्य के पत्थरों के अवैध खनन का आकलन किया गया है.जिले के बड़हरवा, साहिबगंज और बिहार के पिरपैंती रेलवे साइडिंग से अवैध खनन के सहारे निकाले गये 1350 करोड़ रुपये के मूल्य के पत्थर और स्टोन चिप्स का परिवहन किया गया.

Jharkhand tourism: झारखंड के सरायकेला में पिकनिक का दौर शुरू, चांडिल डैम पर मनाएं नए साल का जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget