एक्सप्लोरर

झारखंड: बासुकीनाथ धाम के मेन बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

Basukinath Fire News: झारखंड के दुमका जिले के बासुकीनाथ में शनिवार (19 अक्टूबर) क़ी रात लगी आग बहुत ही भयानक थी. आग की लपटें आसमान छू रही थीं. दमकल की गाड़ियां काफी देर से पहुंचीं.

Jharkhand Fire News: झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बासुकीनाथ धाम के मुख्य बाजार में अचानक भीषण आग लगने से दर्जनों दुकानें जलकर स्वाहा हो गईं. यह आग शनिवार (19 अक्टूबर) क़ी देर रात लगी थी. जब तक आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंचती तबतक सारे दुकानों को लील चुकी थी. इस आग में लाखों रुपये की क्षति बताई जा रही है. फिलहाल आग लगने की वजह का अबतक पता नहीं चल पाया है.

उपराजधानी दुमका जिले के बासुकीनाथ में शनिवार क़ी रात लगी आग की भयावता इतनी अधिक थी कि इसकी लपटें आसमान छू रही थीं. भीषण आग से दुकानें धू धू कर जल रही थीं. इस आग ने लोगों को उलझा कर रख दिया था. बासुकीनाथ के युवक सीमित साधनों से आग पर काबू पाने और आग को आगे बढ़ने से रोकने में लगे हुए थे लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसके सामने किसी का कुछ नहीं चला.

गैस सिलेडरों की वजह से भयानक हुई आग

बताया जा रहा है कि आग लगने से चाय और नाश्ते वाली दुकानों में रखे गैस सिलिंडरों ने और भी भयानक बना दिया था. एक एक कर सिलेंडर फट कर उड़ते हुए दिखाई दे रहे थे. आग का रुख मुख्य बाजार से शुरू होकर चूड़ी गली की तरफ चला गया और फिर यहां की सारी दुकानें भी जलकर राख हो गई. आग लगने के लगभग दो घंटे बाद दुमका से अग्निशमन की गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक सारी दुकानें राख में तब्दील हो चुकी थी.

बासुकीनाथ में चूड़ी गली समेत कई दुकानें खाक

इस भयानक अग्निकांड में बासुकीनाथ धाम के चूड़ी गली के अलावा कई अन्य दुकानें जलकर खाक हो गई. अग्निकांड में करोड़ों के नुकसान की आशंका है. बड़ी बात है कि पांचवीं बार बासुकीनाथ में ऐसी आग लगी है. लोग शासन प्रशासन से कई बार यहां के लोग दमकल गाड़ी की मांग कर चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला. बहरहाल लोगों ने एकबार फिर राज्य सरकार और जिला प्रशासन से दमकल गाड़ी की मांग की है.

झारखंड का प्रसिद्ध शिव धाम बाबा बासुकीनाथ धाम से प्रसिद्ध है. यहां पूजा अर्चना के लिए झारखण्ड, बिहार, बंगाल, यूपी, असम, नेपाल, और भूटान सहित देश विदेश से शिवभक्त श्रद्धालु पहुंचते हैं. मंदिर के बगल में पूजा सहित विभिन्न प्रकार की अन्य दुकानें हैं.

ये भी पढ़ें:

झारखंड: BJP कैंडिडेट लिस्ट जारी होते सामने आई नेताओं की नाराजगी, इस पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget