एक्सप्लोरर

झारखंड: BJP कैंडिडेट लिस्ट जारी होते सामने आई नेताओं की नाराजगी, इस पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की घोषणा की. इसके बाद ही पूर्व विधायक मेनका सरदार ने इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय लड़ने का फैसला किया.

Jharkhand BJP Candidates List: बीजेपी ने शनिवार (19 अक्टूबर) की रात झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की. इसके बाद से ही पार्टी के नेताओं में नाराजगी का दौर शुरू हो गया है. प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद ही पोटका से बीजेपी की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने इस्तीफा दे दिया. अब वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं. 

मेनका सरदार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट पोटका से तीन बार विधायक रह चुकी हैं. उन्होंने पोटका विधानसभा सीट पर साल 2000, 2009 और 2014 में चुनाव जीता था. मेनका सरदार के नाराजगी की वजह भी सामने आ रही है. माना जा रहा है कि वह मारी मुंडा के प्रत्याशी बनाए जाने से खफा हैं. हालांकि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को दिए गए इस्तीफे में उन्होंने अपनी नाराजगी का जिक्र नहीं किया है. अब माना जा रहा है कि मेनका निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं.  इस पर भी अभी तक उनकी तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

मात्र 25 शब्दों में दिया इस्तीफा
मेनका सरदार ने बीजेपी आलाकमान को जो इस्तीफा दिया है, उसमें ज्यादा कुछ न लिखते हुए बस इतना लिखा है, "मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही तमाम पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देती हूं. कृपया स्वीकार करने का कष्ट करेंगे. सधन्यवद, मेनका सरदार. पूर्व विधायक पोटका."

मीरा मुंडा को पोटका से मिला टिकट
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जो कैंडिडेट लिस्ट जारी की है, उसमें 66 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. इस लिस्ट में चंपाई सोरेन और बाबूलाल मरांडी आदि की सीट का ऐलान हो गया है. वहीं, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट दिया गया है. मेनका सरदार इसी बात से नाराज बताई जा रही हैं.

कब हैं झारखंड विधानसभा चुनाव?
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे. झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 43 पर पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा. वहीं, दूसरा चरण 20 नवंबर को 38 सीटों पर कराया जाएगा. इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना के बाद राज्य में नई सरकार का ऐलान हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: झारखंड में BJP ने पहली लिस्ट में काटा इतने विधायकों का टिकट, इन नेताओं पर जताया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Embed widget