एक्सप्लोरर

Jharkhand Election: बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन? खुद दिया जवाब

Jharkhand Politics: बाबूलाल सोरेन ने कहा कि आदरणीय शिबू सोरेन, चंपाई सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य के लिए आंदोलन हुआ. लेकिन पार्टी ने उनकी उम्र के बारे में भी नहीं सोचा.

Babulal Soren On JMM: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन ने जेएमएम पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. बाबूलाल सोरेन ने कहा कि जेएमएम में पिता चंपाई सोरेन के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची, इसलिए बीजेपी में जाने का फैसला किया.

बाबूलाल सोरेन ने कहा, "तीन अगस्त को उनका इस्तीफा मांगा गया. नियम तो कहता है, आपलोगों को पता है कि सरकारी प्रोटोकॉल होता है. जो सीएम रहता है वही विधायक दल का मीटिंग बुलाता है. कोई फोन करके बोलता है कि वो कुछ नहीं है. बहुत सारी प्रतिक्रियाएं आईं.'' 

'न्यूज 18 झारखंड' से बातचीत में चंपाई सोरेने के बेटे ने कहा, ''ज्यादा नहीं बोलूंगा लेकिन बहुत दुख की बात है कि जो झारखंड राज्य आंदोलन के लिए लड़ा, मजदूरों की लड़ाई लड़ी. तो निश्चित तौर पर आदरणीय शिबू सोरेन, चंपाई सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य के लिए आंदोलन हुआ. लेकिन पार्टी को सोचना चाहिए कि उनकी उम्र कितनी है. शिबू सोरेन और चंपाई सोरेन की उम्र कितनी है. हम सभी लोग शॉक हो गए कि इस तरह से क्यों हुआ? "

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "पिताजी ने तीन तारीख को पूरी मीडिया के माध्यम से जनता के बीच में अपनी बात रखी कि मैं संन्यास ले लूंगा लेकिन जनता नहीं मानी. दूसरा विकल्प सोचा था कि नई पार्टी बनाएंगे, उसके बाद तीसरा ऑप्शन था कि कोई रास्ते में अगर अच्छा मित्र मिलेगा, जो जनता और आदिवासियों के बारे में सोचेगा तो निश्चित तौर पर उसके साथ चलेंगे."

क्या बाबूलाल सोरेन लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

विधानसभा चुनाव कहां से लड़ेंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''देखिए आज बीजेपी की सदस्यता लूंगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की राय क्या होगी? वो किस तरह का हमलोगों को काम देंगे या पार्टी का प्रोटोकॉल किस तरह से रहेगा. अगर मुझे विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका मिलता है तो हम भारी मतों से विजय हासिल करेंगे. कौन सी सीट पसंद है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं तो पूरे प्रदेश का दौरा करते रहता हूं. जहां से पार्टी मौका देगी, उसी सीट से लड़ूंगा.''

ये भी पढ़ें: रामदास सोरेन ने ली मंत्री पद की शपथ, झारखंड आंदोलन के समय कई बार हुए थे गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget