एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: बीजेपी ने हेमंत सोरेन को बताया 'एक्सीडेंटल सीएम', कहा- 'ED के कारण 'कोपभवन' में जा बैठे हैं मुख्यमंत्री'

पूर्व सीएम मरांडी ने सीएम सोरेन को घेरते हुए कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति खराब है और बिचौलियों की बल्ले-बल्ले है. एक्सीडेंटल राजकुमार बहुत हताश, निराश, कुपित और व्यथित होकर कोपभवन में बैठे हैं.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर एक बार फिर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने एक के बाद एक दो ट्वीट कर हेमंत सरकार को घेरा है. मरांडी ने सीएम सोरेन को 'एक्सीडेंटल सीएम' बताया है. साथ ही कहा है कि एक्सिडेंटल राजकुमार बहुत हताश, निराश, कुपित और व्यथित होकर कोपभवन में बैठे हैं. इससे पहले पूर्व सीएम मरांडी ने लोकसभा चुनावों को लेकर एकजुट हो रही विपक्षी एकता को लेकर निशाना साधा था. मरांडी ने 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को लेकर कहा था कि ये वही लोग हैं जो परिवार और पैसे के लिए इकट्ठा हो रहे हैं.

‘...फिर ED की एंट्री हो गई’

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा है कि सोचता हूं कि एक्सिडेंटल राजकुमार हेमंत ने अपने पोषित "बिचौलियों" से कितने अवैध काम करवाए,  जबरदस्ती कब्जे से लेकर कूटरचित दस्तावेज तक बनवाए, फर्जी लोगों को मालिक बनाकर सेना की जमीनों को बिकवाया, दलालों से हर तरीके की मदद ली, लूट कर जब सब कुछ भर लिया तो एंट्री हो गई "ईडी" की. सूचना है कि एक्सिडेंटल राजकुमार बहुत हताश, निराश, कुपित और व्यथित होकर कोपभवन में बैठे हैं. इन दिनों लोगों से मिलना जुलना भी कम हो गया है. सही बात है, इतनी “तपस्या” से ग़रीबों का खून चूस कर बनाई गई बेहिसाब संपत्ति को ईडी झटके में एक के बाद एक ज़मींदोज़ करती जा रही है और इनके सारे लुटेरे बेईमान चेले-चटिये बारी-बारी से जेल जा रहे हैं, जाने वाले भी हैं. इसीलिए कहा गया है कर्म प्रधान विश्व रचि राखा -जो जस करहि सो तस फल चाखा. 

'बिचौलियों की बल्ले बल्ले'

पूर्व सीएम मरांडी ने एक और ट्वीट करते हुए सीएम हेमंत सोरेन को घेरा. उन्होंने लिखा कि हाल -ए-हेमंत सरकार, सरकारी स्कूलों का हाल-शिक्षक नहीं हैं, पढ़ाई नहीं हो रही, सरकारी अस्पतालों का हाल- कुप्रबंधन, इलाज के अभाव में मरीजों की मृत्यु, बुनियादी सुविधाएं  राज्य में बिजली, पानी की भारी किल्लत, सरकारी दफ्तर- भयंकर भ्रष्टाचार, बिना "चढ़ावा" कोई काम नहीं, जनता के लिए काम -कोई काम नहीं, केवल वादाखिलाफी, युवाओं और छात्रों के लिए- केवल लाठी और मुकदमा, राज्य की आर्थिक स्थिति- बहुत खराब, राजस्व में अरबों रुपये का गोलमाल और दलालों- बिचौलियों की बल्ले बल्ले, मुखिया क्या कर रहे - कुछ नहीं, मुख्यमंत्री आवास में बैठकर जांच एजेंसियों से अपनी गर्दन बचाने का उपाय खोज रहे, फिर राज्य का क्या होगा?- भगवान भरोसे.

यह भी पढ़ें: Ranchi Water Supply: भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरसे लोग, स्कूल छोड़कर बच्चों ने उठाए बर्तन, दी सपनों की कुर्बानी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget