एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बाबूलाल के अध्यक्ष बनने से क्या पड़ेगा असर? कितनी बदल पाएगी प्रदेश भाजपा की तस्वीर

Jharkhand Politics: लंबे समय से भाजपा एक ऐसे अध्यक्ष की तलाश में थी जो आदिवासी के साथ झारखंड के लोगों के करीब हो. अगर राजनीतिक जानकारों की माने तो बाबूलाल को अध्यक्ष चुनने का कारण यह भी है.

Jharkhand News: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है. चुनाव में अपना दबदबा कायम करने के लिए कई बदलाव के साथ जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. ऐसा ही कुछ झारखंड प्रदेश भाजपा में भी देखने को मिला. दरअसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) को पार्टी ने अध्यक्ष पद से हटाते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का अनाउंसमेंट कर दिया है. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) को इस बार प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है. अब देखने वाली बात यह होगी कि बाबूलाल मरांडी इस पर कितना खरा उतर पाते हैं. 2024 का ये चुनाव इस बार बाबूलाल के लिए 'आग के दरया' की तरह है, क्योंकि इस बार उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

क्या आदिवासियों के नजदीक जा पाएगी भाजपा?

लंबे समय से भाजपा एक ऐसे अध्यक्ष की तलाश में थी जो आदिवासी के साथ झारखंड के लोगों के करीब हो. अगर राजनीतिक जानकारों की माने तो बाबूलाल को अध्यक्ष चुनने का कारण यह भी है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में महज दो सीटों पर कब्जा कर पाई थी. अगर संताल परगना की बात करें तो वहां कोई भी आदिवासी नेता जीत दर्ज नहीं कर सका था, जिस वजह से बीजेपी को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा था. आगामी चुनाव में भाजपा यह गलती दोहराना नहीं चाहती. बाबूलाल मरांडी संताल परगना से आते हैं और उनको वहां के आदिवासी भी अपना मानते हैं. कहीं न कहीं पार्टी बाबूलाल को आदिवासियों और भाजपा को जोड़ने की कड़ी मान रही है.

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बाबूलाल का ही चेहरा क्यों?

बाबूलाल मरांडी के जीवन में राजनीतिक छवि शुरुआत से धूमिल नहीं हुई. उनके खिलाफ कभी भी भ्रष्टाचार या प्रशासनिक अक्षमता जैसे आरोप नहीं लगे. उन्होंने 2006 में बीजेपी पार्टी छोड़ दी थी, जिसके बाद वे किसी भी सरकार का हिस्सा नहीं बने. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बनने का ताज भी उनके सर ही है. आज भी बतौर मुख्यमंत्री उनके कार्यो की सरहाना की जाती है. आज बाबूलाल सिर्फ आदिवासियों के लिए ही नहीं, गैरआदिवासियों में भी काफी लोकप्रिय है. जिसका सबूत कोडरमा, रामगढ़ और राजधनवार जैसे गैर आरक्षित सीटों पर जीत बयां करती है. साथ ही झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के जितने भी आरोप लगे हैं उसमें अधिकतर मामलों को बाबूलाल मरांडी ने ही उठाया था. फिर चाहे वह पूजा सिंघल से जुड़ा मामला हो, साहेबगंज का एक हजार करोड़ रुपये घोटाले का मामला हो या रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन का ही मामला हो बाबूलाल ने खुले मंच से इनके खिलाफ आवाज उठाई वे हेमंत सरकार पर लगातार हमलावर रहे. जिस कारण खनन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी पूछताछ की गई. जितना बाबूलाल खुलकर मीडिया के सामने आए और हमलावर रहे उतना पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी नहीं कर सके.

ये भी पढ़ें:- 2024 लोकसभा चुनाव में झारंखड की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी BJP, पूर्व सीएम मरांडी का दावा

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget