एक्सप्लोरर

Watch: निलंबन की कार्रवाई के बाद सामने आया झारखंड कांग्रेस के पूर्व महासचिव आलोक दुबे का बयान, जानें क्या कहा? 

Jharkhand Leaders Suspension: झारखंड कांग्रेस के पूर्व महासचिव आलोक दुबे ने कांग्रेस पार्टी की ओर से की गई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए निलंबन को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

Jharkhand Politics: झारखंड कांग्रेस के पूर्व महासचिव आलोक दुबे ने अपने और पार्टी के अन्य नेताओं के निलंबन पर सोमवार को बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे बदले के नियत से की गई बताया है. अलोक दुबे ने सोमवार को कहा कि ये निलंबित कर सकते हैं लेकिन हमारे खून में कांग्रेस पार्टी है. मुझे आजीवन भी कांग्रेस पार्टी से बाहर कर दें लेकिन हम कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे.अगर हमने कुछ सवाल खड़े किए हैं तो कार्रवाई करने से पहले हमें एक मौका दिया जा सकता था.

आलोक दुबे ने कहा कि अगर 18 महीने में हमने कुछ सवाल खड़े किए हैं तो आप अनुशासत्मक कार्रवाई करने के पहले एक मौका दे सकते थे. ऐसा नहीं है कि आप हमसे मिलते नहीं रहे हैं या हमसे दूर रहे हैं. उन्होंने व्यक्तिगत प्रतिशोध निकालने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तक अपनी बात पहुंचाई है.

झारखंड कांग्रेस ने अपने चार नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है. पार्टी ने राज्य के महासचिव आलोक दुबे और डॉ.राजेश गुप्ता समेत 4 नेताओं को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है. कुछ महीने पहले अनुशासन समिति ने राज्य नेतृत्व के खिलाफ गतिविधियों के आरोप में आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता और साधु शरण गोप को निलंबित करने की सिफारिश की थी.

बता दें कि पार्टी का अनुशासन तोड़ने के चलते इन नेताओं पर पार्टी ने सख्त कार्रवाई की है. झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रहे लालकिशोर नाथ शहदेव, आलोक दूबे और राजेश गुप्ता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पर कार्यकर्ताओं की बात न सुनने का आरोप लगाया था. इससे पहले प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पार्टी कार्यकर्ताओं को तमाम नियम और मर्यादाएं समझाई थी.

पार्टी प्रभारी अविनाश पांडेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ सार्वजनिक मंच से बयानबाजी न करने या आरोप न लगाने की सलाह दी थी. समिति की तरफ से चेतावनी दी गई थी कि पार्टी का अनुशासन तोड़ने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके बावजूद जब महासचिव आलोक दुबे और डॉ.राजेश गुप्ता समेत 4 नेताओं ने अनुशासन तोड़ा तो अनुशासन समिति ने पार्टी के आगे इन्हें निलंबित किए जाने की मांग रखी जिसके बाद अब पार्टी ने आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता और साधु शरण गोप को 6 साल का निलंबन नोटिस जारी कर दिया है.

इसे भी पढ़ें:

जवानों की हत्या, हथियार लूट, पुलिस पार्टी को उड़ाने समेत कई नक्सल वारदात में शामिल थे, आज बेचते हैं आम, तो कोई सिलता है पुलिस की वर्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget