एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में The Kashmir Files होगी टैक्स फ्री? शिवसेना नेता संजय राउत ने दिया यह जवाब

The Kashmir Files News: कश्मीरी पंडितों के पलायन के मुद्दे पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर पक्ष और विपक्ष में बयानों का दौर जारी है.

The Kashmir Files News: कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में कश्मीरी पंडितों (Kashmir Pandits) के पलायन के मुद्दे पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को कई राज्य सरकारों ने टैक्स फ्री कर दिया है तो वहीं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने विधानसभा के सभी सदस्यों को फ्री में फिल्म दिखाने का न्योता दिया. वहीं अब शिवसेना नेता (Shivsena) और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शिवसेना सुप्रीमो रहे बाला साहेब ठाकरे (Bala Saheb Thackrey) पर बनाई फिल्म का जिक्र किया है.

उन्होंने कहा है कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स को छोड़ दीजिए, हमने जब बाला साहब ठाकरे पर फिल्म बनाई थी तो उसे भी टैक्स फ्री नहीं किया था, फिर भी लोग देखने आए थे. बाला साहब ठाकरे ने कश्मीरी पंडितों के बच्चों के लिए मेडिकल और इंजीनियरिंग में महाराष्ट्र में एक कोटा भी रखा था.

संजय राउत ने कहा कि कश्मीरी पंडित शिवसेना को जानते हैं. द कश्मीर फाइल फिल्म कैसे बनी, क्यों बनी और इस फिल्म का एजेंडा क्या है वो सबको पता है. द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर जो राजनीति हो रही है वो ठीक नहीं है.

बीजेपी ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर मुक्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा
शिवसेना नेता का बयान ऐसे वक्त में आया है जब  महाराष्ट्र में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के 92 विधायकों ने एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मनोरंजन कर से मुक्त करने की मांग उठाई है
 
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष सुधीर मुनगंटीवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ज्ञापन सौंपा.

बीजेपी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ज्ञापन में कहा गया कि जिहादियों द्वारा हिन्दुओं पर किये गए अत्याचार को दिखाने वाली फिल्म को आलोचकों और दर्शकों की सराहना मिल रही है. पार्टी ने कहा कि फिल्म देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना को प्रदर्शित करती है इसलिए उसे राज्य में कर मुक्त करना चाहिए.

The Kashmir Files: बिहार में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म होगी टैक्स फ्री, तारकिशोर प्रसाद ने कहा- सच्चाई की जानकारी होनी चाहिए

The Kashmir Files: सावधान ! 'द कश्मीर फाइल्स' का लिंक भेज हो रही है साइबर ठगी, कहीं खाली न हो जाए अकाउंट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget