एक्सप्लोरर

'जिनके पास खाने के लिए नहीं, वे आतंकियों को कहां से खिलाएंगे', महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'ये सब कश्मीरी हैं, आतंकवादी...'

Pahalgam Terror Attack: कुलगाम में एक युवक की संदिग्ध मौत को लेकर आरोप लगाते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि किसी को आतंकियों का ओवर ग्राउंड वर्कर बताकर आप मारेंगे क्या. ये सब कश्मीरी हैं.

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पहलगाम हादसे का सबसे ज्यादा दुख यहां के लोगों को है. यहां के लोगों ने जान बचाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि कश्मीर किसी को आने नहीं दिया जा रहा है. पहलगाम में सबकुछ बंद कर दिया गया है. 

महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाते हुए कहा, "बकरवाल के लोगों को आर्मी वाले जाने नहीं दे रहे हैं, जिनके पास अपने खाना खाने के लिए नहीं हैं, वे आतंकवादियों को कहां से खाने खिलाएंगे. किसी को आतंकियों का ओवर ग्राउंड वर्कर कहकर आप मारेंगे क्या. ये सब कश्मीरी हैं, आतंकवादी नहीं है."

इससे पहले महबूबा ने कहा था, "कुलगाम में नदी से एक और शव बरामद हुआ है, जिससे गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इम्तियाज अहमद माग्रे को दो दिन पहले सेना ने उठाया था और अब रहस्यमय तरीके से उसका शव नदी में मिला है. पहलगाम में हाल ही में हुआ आतंकवादी हमला कश्मीर में नाजुक शांति को पटरी से उतारने, पर्यटन को बाधित करने और पूरे देश में सांप्रदायिक सद्भाव को कमजोर करने की एक सोची-समझी कोशिश प्रतीत होती है."

महबूबा मुफ्ती ने की निष्पक्ष जांच की मांग

उन्होंने कहा था, "अगर हिंसा का एक भी कृत्य पूरी व्यवस्था को हिला सकता है, मनमाने ढंग से गिरफ्तारियां, घरों को ध्वस्त करना और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना, तो अपराधी पहले ही अपना उद्देश्य हासिल कर चुके हैं. बांदीपुरा मुठभेड़ या कुलगाम की इस ताजा घटना में दुर्व्यवहार के आरोप बेहद परेशान करने वाले हैं और इनकी पूरी निष्पक्ष जांच की जरूरत है."

बता दें कि पहलगाम आंतकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी और 17 लोग घायल हुए थे. इस हमले की महबूबा मुफ्ती ने निंदा की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget