एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: शून्य से नीचे लुढ़का कश्मीर घाटी में पारा, जल्द घोषित हो सकती हैं स्कूलों में छुट्टियां

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बर्फबारी जारी है. घाटी में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है और यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है.

Jammu Kashmir Latest News: कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में बीते दो-तीन दिनों से तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है. मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति को देखते हुए अब प्रशासन स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी (Winter Vacation) का एलान करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को दी. उन्होंने बताया कि शीतकालीन छुट्टियों को लेकर प्रशासन को एक प्रस्ताव भेजा गया है. 

कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर वी के भिदुरी ने बताया कि स्कूलों में छुट्टी घोषित करना आसान है लेकिन यह भी सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है कि बच्चों की पढ़ाई का कोई नुकसान न हो. भिदुरी ने कहा, ''हमें दोनों चीजों में संतुलन बनाने की जरूरत है. हमें बोर्ड परीक्षाओं समेत कई चीजों पर विचार करना होगा. जिस तरह से मौसम में बदलाव हुआ है. शीतकालीन छुट्टी पर विचार किया जा रहा है. एक या दो दिन में औपचारिक घोषणा की जाएगी.''

चरणबद्ध तरीके से बंद होंगे स्कूल
अधिकारियों ने बताया कि जैसा पहले किया गया है, उसी अनुरूप स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने किया जा सकता है. हम एक बार में सभी कक्षाएं बंद नहीं कर सकते हैं. शुरुआत में प्राइमरी स्कूल बंद कर सकते हैं , फिर मिडल स्कूल बंद किया जाएगा और बाद में सीनियर सेकेंड्री स्कूल बंद किए जा सकते हैं. ऐसी  संभावना है कि प्राइमरी स्कूल इस सप्ताह के अंत तक ही जारी रहेंगे.

श्रीनगर में सुबह वक्त घना कोहरा
बता दें कि कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में रविवार रात से काफी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, श्रीनगर में पारा लगातार गिर रहा है. जहां पिछली रात न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था. पिछले तीन दिनों से सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है. क्या स्कूलों में हीटिंग की व्यवस्था की जा रही है, इस सवाल पर डिविजनल कमिश्नर ने कहा,  “हम सामान्य निर्देश जारी नहीं कर सकते क्योंकि कुछ स्कूलों में हीटिंग की व्यवस्था अच्छी है लेकिन कुछ में नहीं. हमने स्कूलों को इस बारे में जागरूक किया है.''

ये भी पढ़ें-  Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के DGP का दावा- बीते पांच साल में आई आतंकवाद की घटनाओं में कमी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Embed widget