एक्सप्लोरर

Jammu News : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल, केवल छोटे वाहनों को अनुमति, जानें भारी वाहनों के लिए कब खुलेगा एनएच 

Snowfall : रामबन और उधमपुर नगर सहित जम्मू के अन्य मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश हुई. मेहर, कैफेटेरिया मोड़ और पंथियाल में पहाड़ों से पत्थर गिरने और फिसलन के कारण राजमार्ग बंद कर दिया गया था.

Kashmir Snowfall : जम्मू कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है। यातायात विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.  उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित था. शनिवार को मौसम में सुधार होने के बाद इसे फिर से बहाल कर दिया गया.

सड़क पर जम गयी थी बर्फ की मोटी परत

यातायात विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि काजीगुंड-बनिहाल खंड के बीच सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गयी थी. इस कारण यहां से गुजरना मुश्किल था. वहीं रामबन सेक्टर में कई जगहों पर कीचड़ जम गया था. कई जगहों पर भूस्खलन भी हो गया था. इस कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया था. 

सड़क से हटाया गया कीचड़ और मलबा

अब काजीगुंड-बनिहाल खंड में सड़क पर से कीचड़ हटा दी गयी है. रामबन सेक्टर में भी सड़क से कीचड़ और मलबा हटा दिया गया है. इसके बाद लगभग 11 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया. हालांकि, अभी तक हल्के मोटर वाहनों को ही इस राजमार्ग पर जाने की अनुमति दी गयी है. कुछ घंटों के बाद भारी वाहनों को भी यहां से गुजरने की अनुमति दे दी जाएगी. इसके लिए सड़क को साफ करने का काम अब भी जारी है.

वैष्णो देवी मंदिर और पटनीटॉप हिल रिजॉर्ट में बर्फबारी

यातायात विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि माता वैष्णो देवी मंदिर और पटनीटॉप हिल रिजॉर्ट सहित कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों और जम्मू के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है. इस बीच रामबन और उधमपुर नगर सहित जम्मू संभाग के अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी शुक्रवार को बारिश हुई. मेहर, कैफेटेरिया मोड़ और पंथियाल में पहाड़ों से पत्थर गिरने और फिसलन के कारण राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया था.

सुबह से ही जुट गये थे यातायात विभाग के कर्मचारी 

अधिकारियों ने कहा कि मौसम में सुधार के साथ शनिवार की सुबह सड़क को साफ करने का अभियान तेज कर दिया गया. इसके बाद 11 बजे के आसपास राजमार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए फिर से खोल दिया गया. किश्तवाड़ के पाडर क्षेत्र में केवल उस एंबुलेंस को शुक्रवार देर शाम गंतव्य की ओर जाने की अनुमति दी गई, जिसमें गांदेरबल जिले में हिमस्खलन में मारे गए दो मजदूरों के शवों को ले जाया जा रहा था. गौरतलब है कि श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज़ोजिला सुरंग पर काम करने वाली हैदराबाद की एक निर्माण कंपनी के इन दोनों मजदूरों की 12 जनवरी को हिमस्खलन में मौत हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महबूबा मुफ्ती ने किसे दिया श्रेय? बोलीं- 'भूखे-प्यासे रहकर...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महबूबा मुफ्ती ने किसे दिया श्रेय? बोलीं- 'भूखे-प्यासे रहकर...'
अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद
अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद
कश्मीर लौटेगा सिनेमा का सुनहरा दौर? सितंबर में होगा पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
कश्मीर में लौटेगा सिनेमा का सुनहरा दौर? सितंबर में होगा पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget