एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: दो दिन बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आवाजाही शुरू, भूस्खलन से बंद हो गया था रास्ता

Jammu-Srinagar National Highway: जम्मू और श्रीनगर के बीच नेशनल हाइवे पर फरवरी के आखिरी सप्ताह से वन वे ट्रैफिक संचालित किया जा रहा है. वह रास्ता भी बारिश के कारण बंद हो गया था.

Jammu News: भारी बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) के बाद हुए भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे (Jammu Srinagar National Highway) बंद हो गया था. दो दिन के बाद सोमवार को यहां एकबार फिर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है. यह 270 किलोमीटर का हाइवे कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है. रामबन के दलवास, मेहद-कैफेटेरिया और हिंगनी सहित नाशरी और बनिहाल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ था जिससे हाइवे शनिवार सुबह बंद हो गया था.

सड़क यातायात दोबारा खुलने की जानकारी ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने दी. उन्होंने कहा कि दलवास, मेहद-कैफैटेरिया, नाचलाना, गंगरू, हिंगनी, किश्तवाड़ी पाथर में केवल एक ही लेन की सड़क को देखते हुए जब तक दोनों लेन ठीक नहीं हो गए केवल एक तरफ से आवाजाही की इजाजत दी गई थी. जम्मू से श्रीनगर की ओर आवाजारी सामान्य तौर पर चल रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक विभाग ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे लेन के अंदर में रहकर ही वाहन चलाएं. 

बारिश से बह गया सड़क का एक हिस्सा
वाहन चालकों से कहा गया है कि वे लेन के अनुशासन का पालन करें क्योंकि ओवरटेक करने की कोशिश से जाम की स्थिति पैदा हो सकती है. नाशरी और बनीहाल के बीच रास्ता संकरा है और वहां ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने इसके लिए लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक प्लान के अनुसार ही वाहन चलाएं. ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंथियाल के नजदीक सड़क का एक हिस्सा बह गया है. जम्मू-श्रीनगर के बीच हाइवे पर 26 फरवरी से केवल वन वे पर ही वाहनों की आवाजाही की इजाजत दी गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था. इसके अलावा लद्दाख में बर्फबारी दर्ज की गई. यहां सड़कों पर छह इंच मोटी बर्फ फैली हुई देखी गई है. जम्मू-कश्मीर में बीते दो दिनों से बारिश का क्रम जारी है.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: बारामूला में पुराना पुल ढहा, तीन मजदूरों की मौत, तीन लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
कश्मीर के आतंकी लतीफ भट पर 15 लाख का इनाम घोषित, जारी हुए पोस्टर
कश्मीर के आतंकी लतीफ भट पर 15 लाख का इनाम घोषित, जारी हुए पोस्टर
दक्षिण और उत्तर कश्मीर में फ्लैश फ्लड, उफान पर नदी-नाले; लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दक्षिण और उत्तर कश्मीर में फ्लैश फ्लड, उफान पर नदी-नाले; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget