एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: SIA ने टेरर फंडिंग को लेकर 14 जगहों पर की छापेमारी, जानें- क्या-क्या सामान मिला?

J&K SIA Raid: एसआईए के प्रवक्ता ने बताया, "पता चला था कि आतंकवादी संगठनों से जुड़ाव रखने वालों का एक समूह पाकिस्तान स्थित आतंकी आकाओं के जरिए साजो-सामान समेत विभिन्न प्रकार के इंतजाम में जुटा है."

SIA Raid: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में शनिवार को घाटी के तीन जिलों में 14 जगहों पर छापेमारी की. एसआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर (Srinagar), सोपोर (Sopore), बारामूला (Baramulla) और शोपियां (Shopian) में 14 मकानों और संदिग्धों के एक व्यावसायिक परिसर की तलाशी ली गई. उन्होंने बताया कि एनआईए अधिनियम (टाडा/पोटा) के तहत नामित विशेष न्यायाधीश, श्रीनगर की अदालत से प्राप्त एक तलाशी वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई.

एसआईए की ओर से कहा गया है कि आतंकवाद के पारिस्थितिकी तंत्र और समर्थन ढांचे को पूरी तरह से नष्ट करने के उद्देश्य से आतंकी संगठनों के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने के लिए शनिवार को घाटी में कई स्थानों पर तलाशी ली गई.

एसआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि मामला कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों के वित्तीय नेटवर्क से संबंधित है. उन्होंने कहा कि एक विश्वसनीय सूचना पर मामला दर्ज किया गया था. पता चला था कि आतंकवादी संगठनों से जुड़ाव रखने वालों का एक समूह पाकिस्तान स्थित आतंकी आकाओं के जरिए साजो-सामान समेत विभिन्न प्रकार के इंतजाम में जुटा है.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा का आदेश, आरक्षण अधिनियम 2004 के तहत 15 नए वर्गों को किया जाए शामिल

राज्य जांच एजेंसी ने तलाशी में बरामद किए ये सामान

राज्य जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि उनका मकसद गुप्त रूप से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ते हुए जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के समग्र उद्देश्य के साथ वित्तपोषण करना था. प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई.

आपको बता दें कि 20 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा एक्ट के तहत पांच लोगों पर केस किया था. बताया जा रहा है कि इन आतंकियों के भी पाकिस्तान में बैठे आतंकी कमांडरों से संपर्क थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
कश्मीर के आतंकी लतीफ भट पर 15 लाख का इनाम घोषित, जारी हुए पोस्टर
कश्मीर के आतंकी लतीफ भट पर 15 लाख का इनाम घोषित, जारी हुए पोस्टर
दक्षिण और उत्तर कश्मीर में फ्लैश फ्लड, उफान पर नदी-नाले; लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दक्षिण और उत्तर कश्मीर में फ्लैश फ्लड, उफान पर नदी-नाले; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget