एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला के पास नहीं है कोई अचल संपत्ति, ना कर्ज, चुनावी हलफनामे में पूर्व सीएम ने दी ये जानकारी

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने चुनावी हलफनामे में अपनी अचल संपत्तियों की जगह 'निल' लिखा है यानी उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वाइस प्रेसिडेंट उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है जबकि चल संपत्ति के नाम पर बैंक में कुछ डिपॉजिट और कुछ जेवर हैं. उमर अब्दुल्ला गांदरबल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

उमर अब्दुल्ला ने 4 सितंबर को नामांकन दाखिल किया है. नामांकन दाखिल करने के बाद निर्वाचन आयोग ने उनके हलफनामे को अपनी साइट पर अपलोड किया है जिसके मुताबिक उमर अब्दुल्ला के पास केवल 80 हजार कैश है. वहीं, उनके पास 55.24 लाख रुपये की चल संपत्ति है. अचल संपत्ति का खुलासा नहीं किया है. चल संपत्तियों में कुछ बैंक डिपॉजिट और जेवर हैं. उमर के पास कुल 30 लाख रुपये का जेवर है. 

उमर के पास ना कोई जमीन और ना ही कोई वाहन
उमर अब्दुल्ला पर किसी भी प्रकार का लोन नहीं है. उन्होंने ज्यादातर कॉलम में 'NIL' ही लिखा है जबकि अपने तीन डिपेंडेंट के नाम तो नहीं बताए हैं लेकिन उनकी संपत्तियों के ब्यौरे की जगह 'नॉट एप्लिकेबल' लिखा है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक उमर के पास ना तो जमीन का कोई टुकड़ा है और ना ही उन्हें कोई विरासत में ही संपत्ति मिली है. साथ ही उनके पास कोई गाड़ी भी नहीं है.

पेंशन को बताया आय का मुख्य स्रोत
चूंकि वह एक राजनीतिक परिवार से आते हैं और जम्मू-कश्मीर के एक रसूखदार परिवार से आते हैं फिर भी उनके पास किसी तरह की अचल संपत्ति नहीं है. उन्होंने अपनी आय का मुख्य स्रोत पूर्व विधायक और पूर्व सांसद के रूप में मिलने वाली पेंशन को बताया है. उन्होंने साथ ही बताया है कि उनके पास आय का कोई दूसरा स्रोत भी नहीं है. उमर अब्दुल्ला ने वित्त वर्ष 2023-24 में हुई अपनी आय की जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि इस अवधि में उनकी कुल आय 14,52,010 रुपये थी.

य़े भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा हैं महिला वोटर्स, पढ़ें- पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget