एक्सप्लोरर

3 मई को PM से मिले थे, अब CM अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'केंद्र सरकार चाहती है कि जम्मू-कश्मीर का...'

Omar Abdullah News: J&K CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य की विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि शासन और सेवा वितरण में सुधार के प्रयास अगले 6 महीनों में जमीन पर दिखेंगे.

Omar Abdullah News: जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने सोमवार (5 मई) को कहा कि केंद्र सरकार ‘शीर्ष स्तर पर’ यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले से राज्य में शासन और विकास की प्रक्रिया प्रभावित न हो. उन्होंने यह बात श्रीनगर स्थित सिविल सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कही. 

राज्य विकास के लिेए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध- अब्दुल्ला
CM अब्दुल्ला ने स्वीकार किया कि इस घटना का राज्य के टूरिज्म क्षेत्र पर असर पड़ा है, लेकिन साथ ही उन्होंने PM नरेंद्र मोदी से अपनी हालिया मुलाकात का ज़िक्र करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के विकास को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. पीटीआई के अनुसार उमर ने कहा, "भारत सरकार का शीर्ष नेतृत्व नहीं चाहता कि ऐसी घटनाएं विकास की दिशा में बाधा बनें. यह हमारी भी जिम्मेदारी है, जिसका हमें ध्यान रखना होगा."

जिम्मेदारियों को किसी भी कीमत पर निभाना होगा- अब्दुल्ला
इस अवसर पर उन्होंने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पक्षों से सामूहिक प्रयास करने का आग्रह किया. उमर ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेताया कि नागरिक प्रशासन की जिम्मेदारियों को किसी भी कीमत पर निभाना होगा.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बहुप्रतीक्षित "रेल-टू-कश्मीर" परियोजना का भी उल्लेख किया, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल को होनी थी लेकिन खराब मौसम के चलते टाल दी गई. उन्होंने कहा, "जितनी जल्दी हम पुल और ट्रेन का उद्घाटन करेंगे, उतनी जल्दी अफवाहें खत्म होंगी और इसका लाभ जनसामान्य तक पहुंचेगा."

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि शासन और सेवा वितरण में सुधार के प्रयास अगले 6 महीनों में नजर आएंगे. उन्होंने जोर दिया कि शासन का असर आम लोगों की जिंदगी में दिखना चाहिए. समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. उन्होंने मौजूदा चुनौतियों के बीच विकास, बजट घोषणाओं को लागू करने और कुशल शासन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया. अंत में उन्होंने कहा कि अब ध्यान उन चीजों पर देना होगा जो हमारे नियंत्रण में हैं, ताकि जनता की परेशानियां कम की जा सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप
उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप
उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा
उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा
IAS अधिकारी के वीडियो पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'अगर मैं पद पर होता तो...'
IAS अधिकारी के वीडियो पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'अगर मैं पद पर होता तो...'
श्रीनगर: IAS की बदसलूकी पर भड़की PDP, JKAS ने किया 'पेन-डाउन' हड़ताल का आह्वान
श्रीनगर: महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार पर J&K में हड़ताल, भड़की PDP

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget