एक्सप्लोरर

One Nation-One Election: फारूक अब्दुल्ला ने 'एक देश-एक चुनाव' पर BJP को घेरा, कहा- 'पूरा विपक्ष इसका...'

One Nation-One Election News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाकर रहेंगे. पूरा विपक्षी गठबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि हमें राज्य का दर्जा मिले.

Farooq Abdullah On One Nation-One Election: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच लगातार अलग-अलग मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर होते दिख रहे हैं. इस बीच फारूक अबदुल्ला ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव का हम विरोध करेंगे. पूरा विपक्ष एक देश एक चुनाव का विरोध करेगा.

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "हम तरक्की की ओर जा रहे हैं आतंकवाद की ओर नहीं. हम (INDIA गठबंधन) जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाकर रहेंगे. पूरा विपक्षी गठबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि हमें राज्य का दर्जा मिले. बीजेपी पूरे भारत में सिर्फ नफरत फैला रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नौकरी का वादा क्या हुआ? हमने वादा किया है कि एक लाख युवाओं को हम नौकरी देंगे. विधवाओं को पांच रुपये हर महीने मिलेगा. गरीबों को 12 सिलेंडर हर साल मिलेंगे."

आर्टिकल 370 वापस लाने का किया वादा
वहीं इससे पहले फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि अगर गठबंधन सत्ता में आता है तो आर्टिकल 370 को वापस लाएंगे. दरअसल, 2019 में केंद्र की मोदी सरकार से आर्टिकल 370 वापस ले लिया था. इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित राज्यों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया गया था. जम्मू कश्मीर दिल्ली की तरह विधानसभा वाला केंद्र शासित राज्य बनाया गया है. 

वहीं अब फारूक अब्दुल्ला द्वारा आर्टिकल 370 की बहाली का वादा करने के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि 370 की बहाली पर पाकिस्तान कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ है. इस पर फारूक अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान क्या कहता है, मुझे पता नहीं. मै पाकिस्तान का तो हूं नहीं.

उन्होंने कहा कि "मैं भारत का नागरिक हूं. वहीं, आर्टिकल 370 वापस लाने के सवाल पर उन्होंने कहा, वक्त लगेगा लेकिन एक दिन आर्टिकल 370 जरूर वापस आएगा. इसके लिए कोर्ट जाना पड़ेगा." बता दें जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. 

दरअसल, जम्मू कश्मीर में बुधवार (18 सितंबर) को पहले चरण का विधानसभा चुनाव हो गया. दूसरे चरण में 25 सितंबर को जम्मू कश्मीर की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी और तीसरे चरण में सबसे अधिक 40 सीटों पर वोटिंग होगी. सभी 90 सीटों पर नतीजे अगले महीने 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर चुनाव पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, ‘...पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर: बिजली दरों में बढ़ोतरी से भड़का विपक्ष, उमर अब्दुल्ला सरकार पर निशाना
कश्मीर: बिजली दरों में बढ़ोतरी से भड़का विपक्ष, उमर अब्दुल्ला सरकार पर निशाना
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget