एक्सप्लोरर

Kashmir Weather: भीषण शीतलहर की चपेट में पूरी जम्मू-कश्मीर, बांदीपोरा सबसे ठंडा स्थान

Kashmir News: कश्मीर में मौसम शुष्क है और बर्फबारी नहीं होने से रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म हैं. श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य तापमान से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक है.

Jammu And Kashmir Today Weather: हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना कर रहे जम्मू कश्मीर में बांदीपोरा सबसे ठंडा स्थान रहा और इस उत्तर कश्मीरी जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से करीब आठ डिग्री सेल्सियस कम रहा. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बांदीपोरा में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और शोपियां में शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर के काजीगुंद शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

बर्फबारी नहीं होने से रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है
कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में मौसम शुष्क है और बर्फबारी नहीं होने से रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म हैं. श्रीनगर में दिन का तापमान साल के इस समय के सामान्य तापमान से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक है.

अधिकतर मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है
कश्मीर लंबे समय से सूखे के दौर से गुजर रहा है और दिसंबर में 79 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई. जनवरी के पहले पखवाड़े में घाटी के ज्यादातर हिस्सों में कोई बारिश नहीं हुई है. कश्मीर के अधिकतर मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है. घाटी के ऊपरी इलाकों में सामान्य से कम बर्फबारी हुई है. कश्मीर में वर्तमान में 40 दिनों की भीषण सर्दी वाली अवधि 'चिल्लई-कलां' जारी है. इन दिनों क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है, जिससे जल निकायों के साथ-साथ पाइप में भी पानी जम जाता है.

ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी होती है
इस अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना अधिक होती है और अधिकांश क्षेत्रों, विशेषकर ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी होती है. ‘‘चिल्लई-कलां’’ का दौर 31 जनवरी को खत्म होगा. इसके बाद 20 दिवसीय ‘‘चिल्लई-खुर्द’’ और 10 दिवसीय ‘‘चिल्लई-बच्चा’’ का दौर शुरू होगा. इस दौरान शीतलहर जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: Kashmir Today Weather: घाटी में कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना, जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महबूबा मुफ्ती ने किसे दिया श्रेय? बोलीं- 'भूखे-प्यासे रहकर...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महबूबा मुफ्ती ने किसे दिया श्रेय? बोलीं- 'भूखे-प्यासे रहकर...'
अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद
अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद
कश्मीर लौटेगा सिनेमा का सुनहरा दौर? सितंबर में होगा पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
कश्मीर में लौटेगा सिनेमा का सुनहरा दौर? सितंबर में होगा पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget