एक्सप्लोरर

JKPCC के अध्यक्ष का गुलाम नबी आजाद पर निशाना, कहा- उनकी नई पार्टी दल-बदलुओं का समूह

गुलाम नबी आजाद द्वारा सोमवार को ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ बनाने के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से उनपर जुबानी हमला बोला गया है. वकार रसूल वानी ने कहा कि आजाद की पार्टी दल-बदलुओं का समूह है.

Jammu-Kashmir Politics: जम्मू कश्मीर में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद द्वारा सोमवार को ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ बनाने की घोषणा करने के कुछ ही घंटे बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से उनपर जुबानी हमला बोला गया है. जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष वकार रसूल वानी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री (आजाद) की पार्टी दल-बदलुओं का समूह है, जो बेनकाब हो गया है. मालूम हो कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद समेत कांग्रेस के दो दर्जन से अधिक पूर्व मंत्री एवं विधायक आजाद के साथ चले गये हैं.

वानी ने कहा कि कांग्रेस ने सभी 90 निर्वाचन क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अभियान शुरू किया है. वह पार्टी छोड़कर चले गये लोगों की हार सुनिश्चित करने के लिए नये चेहरों को सामने लाएगी.

रियासी जिले के कटरा में पार्टी के सम्मेलन के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी (डीएसएसपी) के पूर्व नेता भूपेंद्र सिंह जामवाल एवं उनके समर्थकों का कांग्रेस में स्वागत किया. डीएसएसपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर जामवाल को 21 सितंबर को निष्कासित कर दिया था.

Jammu Kashmir: जम्मू-श्रीनगर हाईवे 27 सितंबर तक चार घंटे के लिए हर दिन रहेगा बंद, जानें वजह

पीएम मोदी ने आपके लिए आंसू बहाए थे

आजाद एवं उनके साथियों का नाम लिये बिना वानी ने कहा कि दल-बदलुओं ने एक पार्टी की घोषणा की है और मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वे बेनकाब हो गये हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (संसद में) आपके लिए आंसू बहाये थे क्योंकि आप कांग्रेस के बजाय उनके करीब थे। आप पर पुरस्कारों की बौछार की गयी.उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के विरूद्ध आपकी साजिश अच्छी तरह जानता हूं. मालूम हो कि अगस्त में आजाद के कांग्रेस छोड़ने से पहले तक वानी उनके विश्वासपात्र थे.

कांग्रेस एक आंदोलन है

वानी ने कहा कि कांग्रेस एक आंदोलन है और एक ऐसी पार्टी है जो धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखती है. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे नेताओं ने अपने जीवन का बलिदान दिया और राहुल गांधी देश को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर हैं.

उन्होंने कहा कि प्रथम नवरात्र के मौके पर कटरा से लोगों से संपर्क करने का अभियान शुरू किया गया है. हम सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेंगे और हम इतने मजबूत बनकर उभरेंगे कि विरोधियों को हरा देंगे.

ये भी पढ़ें

Srinagar Jamia Masjid: इस साल 14 शुक्रवार बंद रही श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद, प्रबंधन का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'इन लोगों ने...'
कॉकरोच जनता पार्टी पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'इन लोगों ने...'
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
Jammu News: 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget