एक्सप्लोरर

अब जम्मू-कश्मीर पर AAP की नजर, सांसद संदीप पाठक बोले- पूरी ताकत से पार्टी लड़ेगी विधानसभा चुनाव

दिल्ली में पार्टी के जम्मू-कश्मीर संगठन की बैठक हुई. इस दौरान जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए रणनीति पर तैयार की गई. संदीप पाठक ने कहा कि हमें चुनाव के लिए तैयार रहना होगा.

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर में अगले विधानसभा और पंचायत चुनाव में पूरी राजनीतिक ताकत के साथ हिस्सा लेगी और चुनाव लड़ेगी. संदीप पाठक ने दिल्ली सरकार में मंत्री और कश्मीर के इलेक्शन इंचार्ज इमरान हुसैन के साथ जम्मू-कश्मीर आम आदमी पार्टी इकाई की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक स्तर की बैठक की अध्यक्षता की.

जम्मू-कश्मीर पार्टी नेतृत्व की इस महत्वपूर्ण बैठक में जम्मू-कश्मीर में आगामी चुनावों के लिए चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई और विधानसभा चुनावों, पंचायत चुनावों और नगरपालिका चुनावों पर मुख्य जोर देने के साथ रणनीति को अंतिम रूप दिया गया. यह बैठक दिल्ली में आयोजित की गई जिसमें पार्टी की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, सह अध्यक्ष और सभी जिला अध्यक्षों ने भाग लिया. इस बैठक के पहले चरण की अध्यक्षता आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने की जिनके नेतृत्व में पार्टी ने पंजाब में चुनाव जीता था. संदीप ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी के कामकाज की समीक्षा की.

जम्मू-कश्मीर में पार्टी के कामकाज की हुई समीक्षा
संदीप पाठक जम्मू-कश्मीर की आम आदमी पार्टी इकाई के नेतृत्व में हुई पार्टी गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी ली. इस बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान को गति देने के प्रयासों की भी समीक्षा की गई और इसको लेकर एक रणनीति तैयार की गई.

'पूरी ताकत के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ेगी पार्टी'
आप नेता ने कहा "हम अगला विधानसभा और पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे और इसके लिए सभी को तैयार रहना होगा."  उन्होंने पार्टी नेतृत्व से हर गांव और शहर में पार्टी को मजबूत करने के प्रयासों को और तेज़ करने के लिए कहा ताकि पार्टी के आधार का विस्तार हो सके. पाठक ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि यहां के लोगों ने आम आदमी पार्टी को अपार प्यार और समर्थन दिया है और वह दिन दूर नहीं जब लोग अगले विधानसभा चुनावों के बाद अपनी जनता समर्थक आम आदमी की सरकार का चुनाव करेंगे.

बीजेपी पर साधा निशाना
जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी और इसकी एलजी सरकार की जनविरोधी नीतियों का उल्लेख करते हुए संदीप पाठक ने कहा कि बीजेपी ने जन शिकायत निवारण तंत्र को रिकॉर्ड निचले स्तर पर छोड़कर आम जनता को परेशानी में छोड़ दिया है. उन्होंने जनता के मुद्दों को उजागर करने के लिए जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी के नेताओं के उत्साह की सराहना करते हुए उनसे उसी उत्साह के साथ काम करना जारी रखने और जनता की आवाज बनने की अपील की. संदीप ने कहा कि हमें जम्मू-कश्मीर के उत्थान और विकास के लिए काम करना है.

यह भी पढ़ें: MCD Mayor Election: आम आदमी पार्टी की मांग- आज ही हो मेयर का चुनाव, सदन में धरने पर बैठे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट
J&K में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट
महबूबा मुफ्ती पर CM उमर का बड़ा हमला, बोले- कश्मीर से माफी मांगें
महबूबा मुफ्ती पर CM उमर का बड़ा हमला, बोले- कश्मीर से माफी मांगें
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget