एक्सप्लोरर

Assembly Winter Session: आज से शुरू हो रहा है हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र, नव निर्वाचित विधायक लेंगे शपथ

Assembly Winter Session: आज से हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरूआत होने जा रही है. सत्र 3 दिनों तक चलने वाला है. आज नव निर्वाचित 68 विधायक पद और गोपनीयता की शपथ लेने वाले है.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र (Winter Session) आज से शुरू होने जा रहा है. नई विधानसभा का यह पहला सत्र है. सत्र के पहले दिन हिमाचल प्रदेश के सभी नव निर्वाचित 68 विधायक पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. सदन की कार्यवाही का संचालन प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार (Chandra Kumar) करेंगे. आज से शुरू हो रहे इस शीतकालीन सत्र में कुल तीन बैठकें प्रस्तावित हैं. 

3 दिन के चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 6 जनवरी तक चलने वाला है. पहले दिन की कार्यवाही सिर्फ हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने में पूरी हो जाएगी. दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष का चुनाव होना है. विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव तक प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ही सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) का अभिभाषण होगा. अभिभाषण के बाद शुक्रवार और विधायी कार्य शुरू किए जाएंगे. हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधायक कार्यों के साथ राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा. इस धन्यवाद प्रस्ताव में पक्ष-विपक्ष के दोनों ओर के सदस्यों को बोलने का अवसर मिलेगा.

विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी को क्यों 'पॉलिटिकल मर्डर' मानते हैं जानकार?

हिमाचल प्रदेश की नई कांग्रेस सरकार के सामने विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव करना भी एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया है. भले ही विधानसभा अध्यक्ष का प्रोटोकॉल कैबिनेट मंत्री से ऊपर होता हो, लेकिन कोई नेता विधानसभा अध्यक्ष अपनी मर्जी से नहीं बनना चाहता. राजनीति के कुछ जानकार विधानसभा अध्यक्ष की सीट को 'पॉलिटिकल मर्डर' (Political Murder) भी करार देते हैं. विधानसभा अध्यक्ष के राजनीतिक जीवन को यह संज्ञा देने के पीछे अध्यक्ष की तटस्था के नियम को माना जाता है.

कौन हो सकता है हिमाचल प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष?

विधानसभा अध्यक्ष के चयन को लेकर से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) दिल्ली में आलाकमान से भी मुलाकात करके आए हैं. विधानसभा अध्यक्ष के लिए कुलदीप सिंह राठौर, धनीराम शांडिल, केवल सिंह पठानिया और जगत सिंह नेगी का नाम चल रहा है. हालांकि इनमें से कोई भी नेता अपनी इच्छा से विधानसभा अध्यक्ष नहीं बनना चाहता. कांग्रेस के सभी विधायक मंत्री बनने की चाह में हैं.

यह भी पढ़ें: Himachal Politics: आभार रैली में किसी ने नहीं किया वीरभद्र सिंह का जिक्र, प्रतिभा सिंह ने मंच से सुना दी सबको खरी-खरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget