एक्सप्लोरर

Himachal की महिलाओं को गारंटी के मुताबिक क्यों नहीं मिले 1500 रुपए? प्रतिभा सिंह ने बताई वजह

Himachal Congress Guarantees: प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो गारंटी दी थी, उन्हें पूरा किया जाएगा. महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलने वाली गारंटी भी पूरी होगी.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान एक शब्द खूब जोर-जोर से गूंजा. यह शब्द था- गारंटी. कांग्रेस ने जनता को सत्ता में आने से पहले 10 गारंटी दी. इनमें एक गारंटी 18 साल से 59 साल की महिलाओं को हर महीने 1 हजार 500 देने की भी थी. विपक्षी दल बीजेपी लगातार अब तक महिलाओं को 1 हजार 500 रुपए न मिल पाने पर सवाल खड़े कर रहा है. अपनी सरकार की इस गारंटी को लेकर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बयान सामने आया है.

आपदा की वजह से प्रदेश में बिगड़ी व्यवस्था

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही वादे के मुताबिक अपनी सबसे पहले और बड़ी गारंटी पूरी की. सत्ता में आते ही ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली हुई. इसके बाद सरकार अन्य गारंटी को भी पूरा करने पर काम कर रही है. इस बीच प्रदेश में आई आपदा की वजह से व्यवस्था बिगड़ गई. हिमाचल प्रदेश में आपदा की वजह से भारी नुकसान हुआ. प्रदेश सरकार को 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा. इतने बड़े नुकसान के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली. बार-बार राज्य सरकार केंद्र से मदद मांगती रही, लेकिन केंद्र सरकार ने मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाया.

महिलाओं को कब मिलेंगे हर महीने 1 हजार 500 रुपए?

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर कहते हैं. बावजूद इसके उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कोई मदद नहीं की. उन्होंने कहा कि इसी साल 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पीति की महिलाओं के लिए हर महीने 1 हजार 500 रुपए की घोषणा भी कर दी थी. प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे ही आपदा की स्थिति से बाहर निकलेगा, वैसे ही इस गारंटी पर भी काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी हर गारंटी को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी.

कांग्रेस सरकार की 10 गारंटियां?

1.  पुरानी पेंशन स्कीम बहाली

2.  महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1 हजार 500 रुपये

3.  घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक बिजली फ्री 

4.  युवाओं को पांच लाख रोजगार

5.  बागवान खुद तय करेंगे फलों की कीमत

6.  युवाओं के लिए 680 रुपये करोड़ का स्टार्ट-अप फंड

7.  मोबाइल क्लीनिक से होगा हर गांव में मुफ्त इलाज

8.  हर विधानसभा में खुलेंगे चार अंग्रेजी माध्यम स्कूल

9.  गाय-भैंस पालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदेंगे

10.  दो रुपये किलों में गोबर खरीदेंगे

Shimla Snowfall: शिमला में बर्फबारी से निपटने की क्या है तैयारी, कैसे लोगों तक सुविधा पहुंचाएगा प्रशासन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget