एक्सप्लोरर

Himachal: एक ही दुल्हन से शादी करने वाले सिरमौर के दो भाई पहली बार कैमरे पर आए, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Himachal Marriage News: हिमाचल के सिरमौर में दो भाइयों द्वारा एक ही महिला से शादी की परंपरा ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. पहली बार दोनों भाइयों ने कैमरे पर आकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है.

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आए अनोखी शादी के मामले ने देशभर में सनसनी मचा दी है. इस शादी में दो भाइयों ने एक ही युवती से शादी की. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इन्हें काफी ज्यादा ट्रोल कर दिया.

अब पहली बार दोनों भाई प्रदीप और कपिल कैमरे के सामने आए हैं और ट्रोल करने वालों को दो टूक जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि यह परंपरा 'जोड़ीदार प्रथा' है, जो क्षेत्र विशेष में सदियों से चली आ रही है और इसमें कोई शर्म की बात नहीं है.

सिरमौर की अनोखी शादी बनी सुर्खियों का कारण

यह मामला सिरमौर जिले के शिलाई गांव का है, जहां जुलाई से यह शादी चर्चा में रही. इस शादी में दोनों भाइयों, प्रदीप नेगी और कपिल ने एक ही दुल्हन से आपसी सहमति से शादी कर ली थी. इस शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई.

पहली बार बोले दोनों भाई

अब पहली बार सोशल मीडिया के ज़रिए दोनों भाई सामने आए हैं. दूल्हा प्रदीप ने कहा, "यह कोई नया चलन नहीं है, जोड़ीदार प्रथा हमारे पूर्वजों से चली आ रही है और आगे भी चलती रहेगी." उन्होंने आगे कहा कि यह प्रथा सिर्फ सिरमौर ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के जौनसार-बावर जैसे इलाकों में भी सदियों से प्रचलित है. भाई कपिल ने भी साफ किया कि शादी उनकी और दुल्हन की आपसी सहमति से हुई थी, इसमें कोई जबरदस्ती नहीं थी.

क्या है जोड़ीदार प्रथा?

दरअसल एक प्राचीन सामाजिक परंपरा का बचा हुआ रूप है, जिसे आम बोलचाल में जोड़ीदार या जजदा प्रथा कहा जाता है. यह बहुपतित्व का एक रूप है, जिसमें एक महिला एक ही परिवार के भाइयों से विवाह करती है. हालांकि अब यह परंपरा केवल हट्टी समुदाय में सीमित और गुप्त रूप से जीवित है, लेकिन कुछ दशक पहले तक यह कठिन भौगोलिक और कृषि-प्रधान इलाकों में एक सामान्य सामाजिक व्यवस्था थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget