एक्सप्लोरर

शिमला विंटर कार्निवाल में रोशनी से सराबोर होगा शहर, सैलानियों की एंट्री पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत

Shimla Winter Carnival: शिमला विंटर कार्निवाल के दौरान पूरा शहर रोशनी से सराबोर नजर आएगा. सैलानियों के आने पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका स्वागत होगा.

Shimla Winter Carnival 2024: हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला में एक बार फिर शिमला विंटर कार्निवाल का आयोजन होने जा रहा है. शिमला विंटर कार्निवल 24 दिसंबर से शुरू होगा और 2 जनवरी तक चलेगा. बीते साल विंटर कार्निवल 25 दिसंबर को शुरू हुआ था और 5 जनवरी तक चला था. 

शिमला में दूसरी बार इस तरह का बड़ा आयोजन होगा. साल 2023 में नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने इसकी शुरुआत की थी. अब साल 2024 में भी इसे आगे बढ़ाया जा रहा है. शिमला विंटर कार्निवाल के दौरान पूरा शहर रोशनी से सराबोर नजर आएगा और पर्यटकों का हर मुख्य द्वार पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ स्वागत होगा.

सैलानियों की एंट्री पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत
शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि शिमला विंटर कार्निवल का आयोजन 24 दिसंबर से शुरू होना है. इस बार कार्निवाल उत्सव की तरह मनाया जाएगा. इस दौरान प्रदेश के सभी 12 जिलों की संस्कृति की झलक विंटर कार्निवाल में लोगों को देखने को मिलेगी. 

कार्निवाल में हर दिन एक जिला की सांस्कृतिक प्रस्तुति मंच पर होगी. हर दिन कई अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी. कार्निवाल में एनजेडसीसी पटियाला से भी विभिन्न राज्यों के कलाकारों को बुलाया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान शिमला शहर को पूरी तरह रोशनी से सजाया जाएगा और शहर के हर प्रवेश द्वार पर बजंतरी पर्यटकों का स्वागत करेंगे.

40 हजार लोगों ने एक साथ मनाया था नए साल का जश्न
इससे पहले साल 2023 में जब शिमला विंटर कार्निवाल का आयोजन हुआ था, तो यहां 500 महिलाओं ने महानाटी की थी. इसके अलावा डॉग शो, लेजर शो और म्यूजिक शो के साथ फैंसी ड्रेस कंपटीशन यहां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना था. इसके अलावा अन्य राज्यों से आए कलाकारों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया था. 

साल 2023 में क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए रिज मैदान पर 25 हजार लोग पहुंचे थे, जबकि नए साल का जश्न मनाने के लिए 40 हजार लोगों की भीड़ पर जुटी थी. इस बार भी यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: Kullu Fire: सर्दी से पहले हिमाचल के कुल्लू में लगी भीषण आग, बड़ा भुईन के जंगलों में मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget