एक्सप्लोरर

शिमला में रामकृष्ण मिशन आश्रम में हंगामा! मचा बवाल, जबरन कब्जे की कोशिश नाकाम

Ramkrishna Mission Ashram Controversy: शिमला के रामकृष्ण मिशन आश्रम में शनिवार को भक्तों के दो गुटों के बीच खूब हंगामा हुआ. यहां एक गुट रामकृष्ण मिशन में कब्जा करने के मकसद से घुस गया.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार रात खूब हंगामा हुआ. शिमला के रामकृष्ण मिशन आश्रम में देर रात पथराव की भी जानकारी है. हालांकि, पुलिस ने काफी कोशिश करने के बाद दोनों पक्षों का शांत करा दिया.  

दरअसल, शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट पर रामकृष्ण मिशन आश्रम में स्वामी रूपानंद के प्रवचन के दौरान 50 से 60 लोग मंदिर में घुस गए. शुरुआत में इन्होंने खुद को भक्त बताया. इसके बाद स्वामी तिनमहिमानन्द का प्रवचन हुआ. प्रवचन खत्म होने के बाद भी यह लोग बाहर निकालने के लिए तैयार नहीं हुए और कलश स्थापित करने लगे. 

इस पर स्वामी रूपानंद ने उन्हें कलश स्थापित करने से रोका, तो यह लोग यहां बैठकर मंत्रों के साथ कलश स्थापित करने लगे. मंदिर में जबरन लोगों के घुसने की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई.

बाहर से आए पक्ष पर जबरन कब्जे की कोशिश के आरोप

इस घटना की सूचना मिलने के बाद शिमला पुलिस और शिमला शहर के एसडीएम भानु गुप्ता मौके पर पहुंच गए. प्रशासन के अफसरों ने दोनों पक्षों को समझने की कोशिश की. रामकृष्ण मिशन शिमला के स्वामी ने आरोप लगाया कि उनका ही एक पुराना कर्मचारी नेता विशाल शर्मा यहां जबरन कब्जा करवाना चाहता है. वह कुछ लोगों के साथ मिलकर यहां कब्जा करना चाहता है. 

वे मामले को लेकर कोर्ट में भी गए हैं और उनके पास आश्रम के सभी वैध कागज भी हैं. मौके पर शिमला शहर के एसडीएम भानु गुप्ता और पुलिस प्रशासन के पहुंचने के बावजूद भी बाहर से आए लोग डटे रहे और मंत्र उच्चारण करते रहे. इसी दौरान शिमला के स्थानीय लोगों की भीड़ भी मंदिर में एकत्रित हो गई, जो मंदिर के स्वामी जी के पक्ष में यहां पहुंची थी.

मंदिर में फेंके गए पत्थर-गमले

रात करीब एक बजे गहमागहमी बढ़ गई और बहस के दौरान एक पक्ष की ओर से पत्थर फेंका गया. देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया और मंदिर में गमले भी फेंके गए. पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की, तो पुलिस पर भी पथराव हुआ. 

इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में बैठे लोगों को वहां से उठने के लिए कहा. तब भी दूसरा पक्ष वहां से जाने के लिए तैयार नहीं हुआ है. इसके बाद बाहर से आया पक्ष मंदिर में घुस गया और मंदिर को अंदर से बंद कर दिया. इसके बाद मंदिर में भी जमकर तोड़फोड़ की गई. घटना के बाद शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. 

शिमला पुलिस ने BNS की धारा 298, 194 (2), 191 (2), 191 (3), 190, 115 (2), 324 (4), 352 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया है. मौके पर अब भी भारी पुलिस बल तैनात है.

हिमाचल कैबिनेट की मीटिंग, तीन नए नगर निगम बनाने के साथ लिए गए कई बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget