एक्सप्लोरर

Himachal News: हिमाचल में सूखे पेड़ों से घरों पर मंडरा रहा खतरा! MC शिमला ने सरकार से मांगा यह अधिकार

Shimla News: शिमला में कई घरों पर सूखे पेड़ों की वजह से खतरा मंडरा रहा है. नगर निगम शिमला ने हिमाचल प्रदेश सरकार से सूखे पेड़ों को काटने के लिए अधिकार देने की मांग की है.

Dangerous Trees in Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में सूखे पेड़ों का खतरा मकान मालिकों को आए दिन सताता रहता है. मौजूदा वक्त में हिमाचल प्रदेश सरकार ही पेड़ काटने की अनुमति देती है. नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) से मुलाकात कर सूखे पेड़ों को काटने का अधिकार नगर निगम को देने की मांग की है.

शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर पेड़ों को काटने की अनुमति नगर निगम शिमला को देने का आग्रह किया है. मौजूदा वक्त में पेड़ काटने की परमिशन लेने की प्रक्रिया बहुत लंबी है. हालांकि, ट्री कमेटी के अध्यक्ष का जिम्मा मेयर के पास ही होता है, लेकिन रिपोर्ट बनाकर सरकार को ही भेजनी पड़ती है. इस प्रक्रिया में काफी लंबा समय लग जाता है. इस बीच भवन मालिकों को लगातार सूखे पेड़ घरों पर टूटने का खतरा मंडराता रहता है. इसके अलावा शिमला के जंगलों में टूटे पड़े सूखे पेड़ों की लकड़ी भी बर्बाद हो रही है.

CM सुक्खू से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि नगर निगम शिमला कोई अधिकार दे दिया जाए. उन्होंने कहा कि सूखे पेड़ की लकड़ी बेचने से सरकार की आय में भी बढ़ोतरी होगी. इसके अलावा इससे नगर निगम शिमला भी आय कर सकेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस बाबत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. उन्हें उम्मीद है कि जल्द सरकार इस बारे में कोई फैसला ले सकती है. इसके अलावा मेयर सुरेंद्र चौहान ने डिप्टी मेयर उमा कौशल का कमरा भी टाउन हॉल में ही शिफ्ट करने की भी मांग उठाई है.

एक्टिव मोड में नए मेयर-डिप्टी मेयर
नगर निगम शिमला चुनाव के बाद कांग्रेस ने 11 साल बाद सत्ता में वापसी की है. केंद्रीय आलाकमान की मंजूरी के बाद मेयर की जिम्मेदारी सुरेंद्र चौहान और डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी उमा कौशल को मिली है. नए मेयर और डिप्टी मेयर लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मेयर और डिप्टी मेयर को लगातार एक्टिव मोड में रहकर काम करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें:- HRTC को हर महीने हो रहा 69 करोड़ का नुकसान, क्या हैं घाटे से उबरने का प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget