एक्सप्लोरर

Himachal News: शिमला ग्रीन बेल्ट में निर्माण के नियमों को ज्यादा कड़ा करने का फैसला, CM सुक्खू ने कही ये बात

Shimla Green Area: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार शिमला में ग्रीन बेल्ट एरिया को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है और निर्माण कार्यों में किसी तरह की कोई छूट नहीं दी है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में निर्माण कार्यों को लेकर चल रही बहस जारी है. अगस्त महीने में हुई भारी बारिश की वजह से तबाही ने इन चर्चाओं को और अधिक जोर देने का काम किया. शिमला में ग्रीन एरिया में निर्माण कार्य में ढील देने को लेकर चली खबरों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने किसी भी ग्रीन एरिया में निर्माण कार्यों पर छूट नहीं दी है.

सीएम सुक्खू ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. ऐसे में शिमला में निर्माण को लेकर किसी भी तरह की अनुमति देना प्रदेश सरकार के अधिकार से बाहर है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रीन बेल्ट एरिया बढ़ाने और उस पर निर्माण को प्रतिबंधित करने की बात कही है. शिमला में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान सीएम कहा कि शिमला में ग्रीन बेल्ट एरिया में निर्माण पर पूरी तरह से प्रतिबंध है और यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर है. लिहाजा, ग्रीन बेल्ट में निर्माण कार्य में छूट देने का सवाल ही पैदा नहीं होता.

निर्माण के नियमों को किया जा रहा सख्त

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर पिछली सरकार ने शिमला डेवलपमेंट प्लान हाईकोर्ट में पेश किया था. इस पर वर्तमान कांग्रेस सरकार पुनर्विचार कर और अधिक सख्ती करने जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में पांच से छह नए क्षेत्रों को ग्रीन बेल्ट एरिया घोषित करने जा रही है. इसे लेकर रिपोर्ट भी मांगी गई है.

प्लॉट पर सूखा या हरा पेड़ होने पर निर्माण की मंजूरी नहीं

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार ग्रीन बेल्ट एरिया में किसी सूखे या हरे पेड़ के होने या न होने की स्थिति में भी निर्माण पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में निर्माण की दृष्टि से प्रदेश सरकार ने नालों से पांच मीटर और खड्ड से सात मीटर की दूरी कम से कम रखने का भी फैसला किया है.

सीपीएस नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने से इनकार 

वहीं, हिमाचल प्रदेश में सीपीएस नियुक्ति मामले में सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने को लेकर चली खबरों के बीच सीएम सुक्खू ने कहा कि यह हाईकोर्ट में विचाराधीन है. जहां तक बात सरकार के इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की है, तो इस तरह की कोई बात नहीं है. सीएम सुक्खू ने एक दैनिक समाचार पत्र में इस संदर्भ में छपी खबर का खंडन किया है.

ये भी पढ़ें- Himachal Politics: 'झूठ के सहारे कांग्रेस को नहीं चलाने देंगे सरकार', लाहौल स्पीति में जयराम ठाकुर ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP Assembly Session: हिमाचल में 21 अगस्त से मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेगा
HP Assembly Session: हिमाचल में 21 अगस्त से मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेगा
शिमला SP आवास विवाद, 14 लाख के खर्च पर बैठेगी जांच समिति
शिमला SP आवास विवाद, 14 लाख के खर्च पर बैठेगी जांच समिति
सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?
सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?
कुल्लू: खाई में गिरी कार, दंपति की मौत, बेटी घायल
कुल्लू: खाई में गिरी कार, दंपति की मौत, बेटी घायल

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget