एक्सप्लोरर

Himachal BJP New President: हिमाचल बीजेपी के नए मुखिया बने राजीव बिंदल, तीन साल बाद फिर मिला मौका

Himachal Pradesh: डॉ. राजीव बिंदल की पहचान प्रदेश भर में एक कुशल संगठक के रूप में हैं. बिंदल को संगठन का व्यक्ति माना जाता है और फिर संगठन को सख्ती से चलाने के लिए जाने जाते हैं.

Himachal Pradesh BJP New President: भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. राजीव बिंदल (Rajeev Bindal) को हिमाचल बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने यह नियुक्ति की है. इस बाबत राष्ट्रीय महासचिव मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से आदेश जारी किए जा चुके हैं. इसके अलावा हिमाचल बीजेपी के संगठन मंत्री पवन राणा को बदलकर दिल्ली का संगठन मंत्री बनाया गया है. वहीं हिमाचल बीजेपी के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सिद्धार्थन को सौंपी गई है.

हिमाचल बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव बिंदल का जन्म 12 जनवरी 1955 को हुआ था. डॉ. राजीव बिंदल धूमल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर रह चुके हैं. इसके अलावा साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद उन्हें हिमाचल विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था. करीब दो साल तक विधानसभा का अध्यक्ष रहने के बाद उन्हें हिमाचल बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया. वे जनवरी 2019 से लेकर अप्रैल 2020 तक हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष रहे. इसके बाद हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल के वक्त कथित पीपीई किट घोटाले के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. डॉ. राजीव बिंदल ने अपने इस्तीफे में लिखा था कि वह अपना इस्तीफा नैतिक आधार पर सौंप रहे हैं. 

डेढ़ साल तक रहे थे अध्यक्ष
हालांकि, बाद में उन पर आरोप भी सिद्ध नहीं हो सके. कथित पीपीई किट घोटाले में उनके एक नजदीकी व्यक्ति का नाम सामने आया था. इसके बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था. डॉ. राजीव बिंदल की पहचान प्रदेश भर में एक कुशल संगठक के रूप में हैं. बिंदल को संगठन का व्यक्ति माना जाता है और फिर संगठन को सख्ती से चलाने के लिए जाने जाते हैं. करीब डेढ़ साल तक हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रूपरेखा बदलने का काम किया था. डॉ. राजीव बिंदल को अब पवन राणा के स्थान पर नए संगठन मंत्री सिद्धार्थन के साथ अपने काम को सिद्ध करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget