एक्सप्लोरर

राधास्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े मामले में बैठक, शीतकालीन सत्र में संशोधन विधेयक लाएगी सरकार

Himachal Winter Session: हिमाचल सरकार राधा स्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल अस्पताल को भूमि हस्तांतरण मामले में लैंड सीलिंग एक्ट संशोधन विधेयक लाएगी. विधेयक शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा.

Himachal Pradesh News: शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई. यह बैठक राधा स्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल अस्पताल भोटा से संबंधित लैंड ट्रांसफर के मामले में बुलाई गई थी. बैठक में फैसला लिया गया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन एक संशोधन विधेयक (Amendment Bill) लेकर आएगी.

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. साथ ही राज्य सरकार ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल अस्पताल को चलाए रखने की भी बात कही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि राधा स्वामी सत्संग चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे यह अस्पताल चला रहे, ताकि लोगों को परेशानी न हो.

शीतकालीन सत्र में संशोधन विधेयक लाएगी सरकार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. यह शीतकालीन सत्र धर्मशाला स्थित तपोवन में होना है. शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सरकार लैंड सीलिंग एक्ट में संशोधन के लिए बिल पेश करेगी. 

संशोधन विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए और मंत्रिमंडल की आने वाली बैठक में इसे प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दे दिए हैं. सरकार ने शुरू में संगठन को राहत देने के लिए अध्यादेश लाने की भी बात कही थी, लेकिन कुछ दिनों में ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है. ऐसे में अध्यादेश के स्थान पर संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा. 

CM सुक्खू का बीजेपी पर निशाना
गौर हो कि राधा स्वामी सत्संग चैरिटेबल अस्पताल भोटा के लैंड ट्रांसफर से जुड़ा मामला बीते करीब एक दशक से अनसुलझा है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के दौरान साल 2019 में इस पर चर्चा हुई थी. राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने तत्कालीन बीजेपी सरकार के सामने भी राहत की मांग रखी थी, लेकिन बीजेपी सरकार ने तब ट्रस्ट को कोई राहत नहीं दी. आज यानी एक दिसंबर को ही भोटा चैरिटेबल अस्पताल को बंद करने का नोटिस दिया था. 

राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रबंधन ने मांग उठाई थी कि भोटा अस्पताल को उनकी ही सिस्टर कंसर्न महाराज जगत सिंह मेडिकल रिलीफ सोसायटी को ट्रांसफर किया जाए. यदि ऐसा नहीं होता है, तो राधा स्वामी सत्संग ब्यास ट्रस्ट इस अस्पताल को बंद करने के लिए मजबूर होगा.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में AIDS की रोकथाम के लिए CM सुक्खू ने दिया '3-G' फॉर्मूला, युवाओं से भी मांगा सहयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget