एक्सप्लोरर

Himachal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर IGMC में तीन वार्ड रिजर्व, कार्यक्रम में 'एंट्री' के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी

President Droupadi Murmu Shimla Visit: द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे को लेकर IGMC ने कमरा नं 633, 634 और 635 को रिजर्व कर दिया गया है. वहीं कार्यक्रम में बिना कोरोना नेगेटिव टेस्ट एंट्री नहीं मिलेगी.

Himachal Pradesh News: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक तीन दिवसीय शिमला दौरे पर आ रही हैं. यह पहली बार है जब राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू शिमला पहुंचेंगी. यहां द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति निवास दी रिट्रीट में रहेंगी. 19 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के साथ सरकार भी तैयारियों में जुटी हुई है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे को लेकर आईजीएमसी प्रबंधन ने वीआईपी कमरा नंबर 633, 634 और 635 को रिजर्व कर दिया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर आईजीएमसी प्रिंसिपल की अध्यक्षता में मेडिसन, कार्डियोलॉजी, सर्जरी, नेत्र और ईएनटी विभाग के अलग-अलग चिकित्सकों की एक स्पेशल टीम गठित की गई है. इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी और राष्ट्रपति निवास के लिए स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के अध्यक्षता में बनी टीमें भी मुस्तैद रहेंगी.

कार्यक्रम में बिना कोरोना टेस्ट नो एंट्री
19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले लोगों को बिना कोरोना नेगेटिव टेस्ट एंट्री नहीं मिलेगी. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी रखा गया है. कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यक्रम में एंट्री मिल सकेगी. गौरतलब है कि, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में केवल आमंत्रित लोग ही शामिल हो सकेंगे. इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी शामिल होंगे. 

भारी संख्या में सुरक्षा बल होगा तैनात
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 200 से बढ़कर 211 हो गई है. इनमें 111 को गोल्ड मेडल और 100 को पीएचडी की उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा. इन सम्मानित होने वाले स्कॉलर्स को भी बिना कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट एंट्री नहीं मिलेगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन भी लगातार बैठकें कर रहा है. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शिमला में रूट प्लान में बदलाव के साथ भारी सुरक्षा तैनात रहेगी.

ये भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti 2023: संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती आज, CM सुक्खू ने बाबा साहेब को किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget