एक्सप्लोरर

Shimla Snowfall :शिमला में बर्फबारी से निपटने के लिए प्लान तैयार, 5 सेक्टरों में बांटा शहर, डीसी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Snowfall in Shimla: शिमला में हर साल भयंकर बर्फबारी होती है. जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है.

Snowfall in Shimla: शिमला में बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिला उपायुक्त आदित्य नेगी ने सभी विभागों को प्रो-एक्टिव रहने के सख्त निर्देश दिए हैं. बर्फबारी के दौरान लोगों को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. जिला प्रशासन ने बर्फबारी से निपटने के लिए शिमला को पांच सेक्टर में बांटा है. हर सेक्टर में एक नोडल अधिकारी भी तैनात किया गया है, ताकि काम सही तरीके से किया जा सके.

जिला उपायुक्त के सख्त निर्देश 
शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने जल शक्ति विभाग और शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के अधिकारियों को बर्फबारी के दौरान पीने की पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा बिजली विभाग के अधिकारियों को भी बर्फबारी के दौरान अबाधित बिजली उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है.

बर्फबारी के दौरान सबसे पहले अस्पताल जाने वाले रास्तों को खोलना प्राथमिकता रहेगी. इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस के टायर पर चेन लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि बर्फबारी में भी एंबुलेंस चलाई जा सके. शिमला के दुर्गम इलाके डोडराक्वार, रामपुर उपमंडल के पन्द्रहबीश और काशापाट में खाद्य आपूर्ति स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्थानीय लोगों को बर्फबारी के दौरान कोई परेशानी न हो.

यह हैं शिमला के पांच सेक्टर, जानें किसके पास क्या जिम्मेदारी?
• सेक्टर-1- संजौली, ढली, कुफरी, गलू, नालदेहरा, मशोबरा, बल्देयां, भटाकुफर और मल्याणा. इसके प्रभारी एसडीएम शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर होंगे.
• सेक्टर-2- ढली-संजौली बाईपास, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल, टूटीकंडी क्रॉसिंग, छोटा शिमला, नवबहार, संजौली चौक, भराड़ी, लौंगवुड, कैथु, चौड़ा मैदान, एजी ऑफिस, अनाडेल और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय. इसके प्रभारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अजीत भारद्वाज होंगे.
• सेक्टर-3- टूटीकंडी बाईपास से शोघी, चक्कर, बालूगंज, टूटु, जतोग, नाभा, फागली, रामनगर, खलीणी, बीसीएस, न्यू शिमला, विकास नगर, पंथाघाटी और मैहली. इसके प्रभारी एसडीएम शिमला शहरी भानू गुप्ता होंगे.
• सेक्टर-4- डीसी ऑफिस, ओकओवर, राजभवन, बैनमोर, यूएस क्लब, रिज, जोधा निवास, होलीलॉज, जाखू, रिच माउंट, रामचन्द्र चौक, कमला नेहरू अस्पताल और उच्च न्यायालय. इसकी प्रभारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा होंगी.
• सेक्टर-5- हिमाचल प्रदेश सचिवालय, छोटा शिमला, ब्रॉकहॉस्ट, कसुम्पटी और पंथाघाटी. इसके प्रभारी शिमला के एडीसी अभिषेक वर्मा होंगे.

यह भी पढ़ें: Himachal Politics: 'हिमाचल का गला घोंट रहे BJP नेता, केंद्र से नहीं आने दे रहे मदद', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget