एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा के बीच से पांच हिमाचली छात्रों का रेस्क्यू, CM सुक्खू से मांगी थी मदद

Manipur Crisis: हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेश पर अधिकारियों ने इंडिगो से विशेष फ्लाइट चलाने का अनुरोध किया जिसे एयरलाइंस ने मान लिया. इसके बाद पांच बच्चों को रेस्क्यू किया गया.

Himachal Pradesh News: मणिपुर के हिंसाग्रस्त इलाके में फंसे छात्रों को हिमाचल सरकार ने रेस्क्यू कर लिया है. मणिपुर हिंसा के बीच हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बच्चों ने रविवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री को फोन कर वहां से रेस्क्यू करने के लिए मदद मांगी. इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत पांच बच्चों को इम्फाल ईस्ट से रेस्क्यू करवाया. इनमें एक लड़की भी शामिल है. इनमें से तीन बच्चे एनआईटी जबकि दो नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर के विद्यार्थी हैं. रेस्क्यू किए गए बच्चों में से तीन सिमरन, सुजल कौंडल, अश्वनी कुमार मंडी, नवांग छेरिंग कुल्लू और केशव सिंह हमीरपुर जिला का रहने वाला है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद रेस्क्यू मिशन की निगरानी की. बच्चों को मणिपुर से बाहर निकालने में सबसे बड़ी दिक्कत इम्फाल से फ्लाइट न मिलने की थी. क्योंकि सभी फ्लाइट फुल चल रही थी. ऐसे में उनके लिए सीट का इंतजाम करना टेड़ी खीर साबित हो रहा था. हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेश पर अधिकारियों ने इंडिगो से विशेष फ्लाइट चलाने का अनुरोध किया जिसे एयरलाइंस ने मान लिया. इंडिगो अधिकारियों का जवाब आया कि सुबह 8.20 बजे इम्फाल से विशेष फ्लाइट उड़ान भरेगी, लेकिन मुश्किल यहां भी खत्म नहीं हुई.

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारतीय सेना से ली मदद
फ्लाइट पर सवार होने के लिए बच्चों को सुरक्षित एयरपोर्ट पर पहुंचाना भी किसी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि यह क्षेत्र हिंसाग्रस्त था. इसके बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सेना से संपर्क कर बच्चों को सुरक्षित एयरपोर्ट पर पहुंचाने के लिए मदद मांगी. सेना ने सुबह तड़के सवा पांच बजे बच्चों को इम्फाल एयरपोर्ट पर पहुंचाया. सुबह 10:10 बजे यह बच्चे इम्फाल से निकलकर कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंच गए. आज शाम तक यह बच्चे सुरक्षित दिल्ली पहुंच जाएंगे. दिल्ली में यह बच्चे हिमाचल सदन में व्यक्तिगत तौर पर सीएम सुखविंदर सिंह से मिलेंगे. रेस्क्यू किए गए बच्चों को घर तक पहुंचाने का सारा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी.

इन नंबर पर करें संपर्क
मुख्यंमत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि बच्चों ने उनसे हिंसाग्रस्त मणिपुर से उन्हें बाहर निकलने में मदद मांगी थी. उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है. वह स्वयं सारी रात पल-पल बच्चों को रेस्क्यू करने की डिटेल अधिकारियों से लेते रहे. उनके कुशलतापूर्वक कोलकाता पहुंचने तक वह हालात पर नजर बनाए रहे. उन्होंने कहा कि अगर अन्य किसी हिमाचली को भी मणिपुर से बाहर निकलने के लिए मदद की आवश्यकता है, तो वह फोन नंबर 89883-41921, 0177-2929688, 0177-2629439 पर कॉल कर सकते हैं. राज्य सरकार उन्हें हर संभव मदद प्रदान करने का प्रयास करेगी.

ये भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी मुठभेड़ में हिमाचल के 2 जवान शहीद, सीएम सुक्खू ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget