एक्सप्लोरर

हिमाचल के मंडी में बड़ा हादसा, 300 मीटर खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

Mandi Accident: मंडी, हिमाचल में एक कार खाई में गिरने से 5 युवकों की मौत हो गई. धमच्याण गांव के ये युवक दुल्हन को विदा कर घर लौट रहे थे जब यह हादसा हो गया.

Mandi Car Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी में शनिवार (26 अक्टूबर) की देर रात बड़ा हादसा हो गया. पद्धर के चौहारघाटी के बरधान में एक कार 300 मीटर नीचे खाई में गिर गई. इस हादसे में 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. बताया जा रहा है कि पांचों युवक शादी से दुल्हन को छोड़कर घर वापस आ रहे थे. 

कार सवार सभी युवक धमच्याण गांव के रहने वाले हैं, जो बरोट में शादी समारोह में गए थे. देर रात को घर लौटते समय यह हादसा हो गया. इसकी सूचना रविवार सुबह मिली है. 

मृतकों की हुई पहचान
मंडी में हुए इस हादसे में शामिल पांचों युवकों की पहचान हो गई है. मृतकों की पहचान गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है. इनमें एक 16 साल के करीब का किशोर है अन्य चार की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है. इस दुःखद हादसे से पूरे चौहारघाटी में शोक की लहर छा गई है.

बताया जा रहा है कि भेड़ चराने वाले एक व्यक्ति ने कार को खाई में गिरा हुआ देखा और स्थानीय लोगों को इसके बारे में बताया. इसके बाद पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना टिक्कन पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और देका कि गाड़ी के परखच्चे उड़ चुके हैं. गाड़ी में युवकों के शव भी क्षत-विक्षत हालत में पड़े हैं. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया.

हादसे के कारण की जानकारी नहीं
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार खाई में कैसे गिरी, इसका क्या कारण है? सामने से आ रहे किसी और वाहन की वजह से यह हादसा हुआ या फिर युवक नशे में थे? अभी हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है हालांकि कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है. फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

मंडी से पराक्रम कुमार की रिपोर्ट.

यह भी पढ़ें: वीकेंड पर शिमला में बढ़ने लगी सैलानियों की भीड़, खूबसूरत मौसम में गुलजार हुई पहाड़ों की रानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Monsoon: हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी
किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का फायदा
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा OPS का फायदा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget