एक्सप्लोरर

खत्म होने की कगार पर 'पहाड़ों की रानी' की खूबसूरती! इस हरकत पर प्रशासन ने भी साधी चुप्पी

Himachal Pradesh: शिमला की सड़कों पर इलीगल डंपिंग की जा रही है. इलीगल डंपिंग की वजह से जंगल में लगे छोटे सेपलिंग को नुकसान होता है. साथ ही जंगल में रहने वाली छोटी प्रजाति भी खत्म हो जाती हैं.

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की सड़कों पर अवैध डंपिंग का घटिया खेल चल रहा है. शहर में इलीगल डंपिंग करने वाला माफिया सक्रिय है और विभाग आंखें मूंदे बैठा हुआ है. रोजाना यह माफिया टनों के हिसाब से बीच सड़क पर इलीगल डंपिंग कर गायब हो जाते हैं. शहर में की जा रही यह इलीगल डंपिंग वन को भी नष्ट करने का काम कर रही है.

बुधवार शाम एक ऐसा ही माफिया का हिस्सा शिमला के बाईपास रोड पर डंपिंग करता नजर आया. इससे पहले ड्राइवर डंपिंग कर पाता, मौके पर मौजूद एक युवक ने उसकी वीडियो बना ली. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि गाड़ी में मिट्टी और पत्थर को बोरी में बांधकर लाया गया और इसे जंगल में फेंकने की तैयारी चल रही थी. इसके लिए ड्राइवर गाड़ी अपने एक सहयोगी के साथ पहुंचा था.

लोगों की जान को खतरे में डाल रहा माफिया

इलीगल डंपिंग की वजह से जंगल में लगे छोटे सेपलिंग को नुकसान होता है. साथ ही जंगल में रहने वाली छोटी प्रजाति भी खत्म हो जाती हैं. कुछ माफिया डंपिंग जंगलों में न कर बीच सड़क पर ही कर देते हैं. इससे सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर से बड़ा हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है. बाइक चलाने वाले लोगों के लिए या खतरा कई गुना अधिक होता है. इन दिनों शहर भर में इलीगल डंपिंग के बाद लगे मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर सड़क किनारे साफ तौर पर देखे जा सकते हैं.

आंखें मूंदकर बैठा है विभाग

फिलहाल विभाग को इन सब बातों से कुछ लेना-देना नहीं है. पूरा बाईपास रोड इलीगल डंपिंग से भरा हुआ है. विभाग केवल आंखें मूंदकर तमाशा देख रहा है. मुख्य सड़क पर डंपिंग रोकने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है, जबकि जंगलों में डंपिंग रोकना वन विभाग के कर्तव्य क्षेत्र में आता है. दोनों ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी काम करने की बजाय राज्य सचिवालय के चक्कर काटने में ज्यादा रुचि लेते हैं.

क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी?

वहीं, शिमला शहर के बाईपास रोड पर हो रही इलीगल डंपिंग को लेकर वन विभाग के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर राजेश शर्मा का कहना है कि उनकी टीम रोजाना रात को गश्त करती है. जंगल में इलीगल डंपिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है. उल्लंघनकर्ताओं की डीआर काटकर उन पर जुर्माना लगाया जाता है. वहीं इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन विभाग के किसी अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका.

मुसीबत आते ही 'एयर एंबुलेंस' बन जाता है CM का हेलीकॉप्टर, नया जीवनदान मिलने पर लोगों ने कहा 'थैंक्यू'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget