एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: मिशन लोटस पर 'जय श्री राम' वाले कांग्रेस मंत्री का बयान, विपक्षी नेताओं को कड़ी नसीहत

Himachal Politics: महाराष्ट्र में हुई सियासी उठापटक के बाद हिमाचल प्रदेश में मिशन लोटस पर चर्चा जोरों पर है. इस बीच हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बयान सामने आया है.

Himachal News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बीच 1 हजार 712 किलोमीटर का बड़ा फांसला है. लेकिन, महाराष्ट्र में हुई सियासी उथल-पुथल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने के लिए मिल रहा है. हालात ऐसे हैं कि हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मिशन लोटस पर सफाई देने के लिए प्रेस वार्ता आमंत्रित करनी पड़ी.

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकारों को दोपहर 12 बजे अपने चेंबर में बुलाया और मिशन लोटस पर बयान जारी किया. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह भाजपा नेताओं को जवाब देने का वक्त है. भारतीय जनता पार्टी के नेता माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है.

'पूरे पांच साल चलेगी सरकार'

महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की बात कर जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है. हमें महाराष्ट्र के सियासी प्रकरण पर कोई टिप्पणी नहीं करनी, लेकिन हिमाचल प्रदेश की सरकार पूरी तरह सशक्त है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पास 70 लाख लोगों का सहयोग है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ उनके कैबिनेट के सभी सदस्य अच्छा काम कर रहे हैं. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल बीजेपी प्रभारी अविनाश राय खन्ना से माहौल बनाने का निवेदन किया. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पूरे पांच साल सरकार चलेगी और कांग्रेस सरकार पांच साल बाद रिपीट भी करेगी.

विपक्ष से की सहयोग की मांग

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि हम भी विपक्ष का साथ देने के लिए तैयार हैं, लेकिन शर्त के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी हिमाचल प्रदेश के हितों की बात केंद्र सरकार के पास करनी होगी. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हिमाचल प्रदेश के कर्ज लेने की सीमा घटाई है. ऐसे में भाजपा नेताओं को यह बताना चाहिए कि क्या वह हिमाचल प्रदेश के हित के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर बात करेंगे? उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष के नेता मुद्दों पर बात करेंगे, तब सरकार भी इसका स्वागत करेगी.

स्पष्ट करना पड़ा अपना रुख

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एनसीपी नेता अजित पवार के एनडीए में शामिल होने के बाद से हिमाचल प्रदेश में अस्थिर माहौल तैयार होता हुआ नजर आ रहा है. महाराष्ट्र के सियासी प्रकरण के बाद हिमाचल प्रदेश में भी मिशन लोटस की चर्चाओं ने जोर पकड़ा. करीब सात महीने पहले जब हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ, तब से लेकर अब तक लगातार मिशन लोटस पर चर्चाएं जोरों पर है. जैसे ही महाराष्ट्र का प्रकरण हुआ, तब से इन चर्चाओं ने और ज्यादा जोर पकड़ लिया. इन चर्चाओं में एक नाम सबसे आगे लिया जाने लगा. वह नाम हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का था. विक्रमादित्य सिंह का समय-समय पर तीन भगवा पताकाओं 'जय श्री राम' के नारे का उद्घोष करना भी एक बड़े फैक्टर के तौर पर काम किया. इस बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोटस पर अपना स्टैंड स्पष्ट किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget