एक्सप्लोरर

कृषि कानूनों पर बयान को लेकर कंगना रनौत ने जताया खेद, कहा- 'मुझे ये बात ध्यान रखनी होगी कि...'

Kangana Ranaut: हिमाचल की बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कृषि कानूनों को वापस लाने का बयान दिया है. पार्टी ने इसे व्यक्तिगत बताया है. इसके बाद कंगना रनौत ने अपने बयान पर खेद जताया.

Kangana Ranaut News: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच कृषि कानूनों पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत का बयान भारतीय जनता पार्टी की परेशानी बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है. इस बीच उन्होंने अपने बयान पर खेद जताया है.

मंडी से सांसद कंगना रनौत ने कहा, ''पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे कृषि कानूनों पर सवाल किए. मैनें इस दौरान कृषि कानून वापस लाने का सुझाव दिया.मेरी इस बात से बहुत सारे लोग निराश हैं. जब कृषि कानून आया तो बहुत सारे लोगों ने इसका समर्थन किया. लेकिन बड़े ही संवेदनशीलता और सहानुभूति से हमारे प्रधानमंत्री ने ये लॉ वापस ले लिया.''

उन्होंने आगे कहा, ''हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि उनके शब्दों की गरिमा रखें. मुझे ये बात भी ध्यान रखना होगा कि मैं सिर्फ एक कलाकार नहीं हूं, बीजेपी की कार्यकर्ता हूं. मेरी राय अपनी नहीं होनी चाहिए, पार्टी का स्टैंड होना चाहिए. अगर मैंने अपने शब्दों और सोच से किसी को निराश किया है तो हमें खेद रहेगा, हम अपने शब्द वापस लेते हैं.''

किस बयान पर हुआ विवाद?

कंगना रनौत ने अपने बयान के दौरान ही कह दिया था कि यह बयान कंट्रोवर्शियल हो सकता है, लेकिन वह चाहती हैं कि किसान आगे आकर तीन कृषि कानून को वापस लाने की बात करें. तीनों कृषि कानून किसानों के हित में होंगे.

कंगना रनौत के बयान से बीजेपी का किनारा
सांसद कंगना रनौत के इस बयान से भारतीय जनता पार्टी ने किनारा कर लिया है. बीजेपी की ओर से कंगना रनौत के बयान को व्यक्तिगत बताकर इसका खंडन किया गया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक वीडियो जारी कर कंगना रनौत के बयान को उनका व्यक्तिगत बयान बताया.

गौरव भाटिया ने कहा कि कंगना रनौत के बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. वह किस कानून कृषि कानून पर कुछ भी कहने के लिए अधिकृत नहीं हैं. इस पर कंगना रनौत की भी टिप्पणी सामने आई है. कंगना रनौत ने भी स्पष्ट किया है कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है और इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.

कंगना रनौत ने क्या कहा था?
कंगना रनौत ने कहा था कि वापस लिए गए तीन कृषि कानून वापस आने चाहिए. उन्होंने कहा कि यह कानून किसानों के हित में थे. कंगना रनौत ने आगे कहा था कि यह बयान कंट्रोवर्शियल हो सकता है, लेकिन वे किसानों से मांग करती हैं कि वह खुद ही इन कृषि कानून को वापस लेने की बात करें. कंगना रनौत ने कहा कि कुछ राज्यों में ही इन कृषि कानून का विरोध हुआ था. उन्होंने कहा कि वह एक किसान परिवार से संबंध रखती हैं. यह कानून किसानों के हित में थे. जिस तरह से अन्य देशों में किसान समृद्ध हैं, उसी तरह भारत में भी किसान समर्थ बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: जस्टिस राजीव शकधर लेंगे हिमाचल HC के मुख्य न्यायधीश पद की शपथ, जानें कितने दिन का होगा कार्यकाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kinnaur News: किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
हिमाचल में 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने जारी किए आदेश
हिमाचल में 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने जारी किए आदेश
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'सोशल मीडिया पर आतंकी शक्तियां एक्टिव थीं, अच्छा हुआ माफी मांग ली', META पर बोंली कंगना रनौत
'सोशल मीडिया पर आतंकी शक्तियां एक्टिव थीं, अच्छा हुआ माफी मांग ली', META पर बोंली कंगना रनौत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget