एक्सप्लोरर

जयराम ठाकुर ने केंद्रीय टीम के साथ किया आपदा प्रभावित क्षेत्र सराज का दौरा, जल्द सौंपेगी रिपोर्ट

Jairam Thakur News: जयराम ठाकुर ने केंद्रीय टीम के साथ सराज विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने आपदा के कारणों पर शोध की मांग की.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली से आई केंद्रीय टीम के साथ सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और उन्हें त्रासदी से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी. आपदा से नुकसान के मूल्यांकन के क्रम में नेता प्रतिपक्ष और केंद्रीय टीम सबसे पहले बगस्याड़ पहुंची, इसके बाद थुनाग, देजी गांव, लम्बा थाच, पांडव शिला, जंजैहली का दौरा किया.

सराज विधानसभा क्षेत्र में ही 1000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

इसके बाद टीम के साथ बैठकर उन्होंने विस्तार से नुकसान के बारे में बताया. जिससे केंद्रीय टीम को व्यापक पैमाने पर त्रासदी और उसके बाद की परिस्थितियों का अंदाजा हो सके. उन्होंने कहा कि इस आपदा की वजह से सिर्फ सराज विधानसभा क्षेत्र में ही 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. वर्तमान में बिजली आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति और सड़कों की बहाली का काम अस्थाई तौर पर ही हो पाया है. 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसी तरह नाचन, धर्मपुर और करसोग विधानसभा क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है. इन क्षेत्रों में आपदा राहत के साथ-साथ पुनर्वासन की ठोस योजना बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने टीम से अनुरोध किया कि इन क्षेत्रों के पुनर्वासन के लिए क्षेत्र विशेष पुनर्वासन योजना बनाने के साथ ही इन क्षेत्रों में बार-बार आपदा क्यों आ रही है.

केंद्र सरकार का जताया आभार

इसके लिए भी गहन शोध और अध्ययन किया जाए.जिससे आपदा के कारणों का पता चल सके और उनके निवारण की स्थाई योजना भी बनाई जा सके. उन्होंने कहा कि आपदा से नुकसान के मूल्यांकन और उसकी भरपाई करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से उन्होंने इस बाबत आग्रह किया था. अति शीघ्र मूल्यांकन के लिए केंद्रीय टीम भेजने के लिए केंद्र सरकार का उन्होंने आभार भी व्यक्त किया. 

जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत सारी जगहों पर सड़कें बंद होने की वजह से लोग नहीं पहुंच पाए हैं. केंद्रीय टीम भी वहां पहुंच ही नहीं पाई. आपदा से हुए नुकसान के मूल्यांकन के बाद रिपोर्ट सौंपने के बाद वह स्वयं दिल्ली जाएंगे और केंद्रीय गृहमंत्री समेत सभी प्रमुख नेताओं से मिलेंगे और हिमाचल के लिए जल्दी से जल्दी उदार वित्तीय मदद का आग्रह करेंगे.

उन्होंने आपदा में राहत और बचाव कार्यों में हर संभव सहयोग देने के लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया. 

केंद्रीय दल ने कहां-कहां किया दौरा 

केंद्रीय दल ने बगस्याड और साथ लगते शरण गांव में लोगों के घरों व अन्य संपत्ति को हुए नुकसान का जायजा लिया तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और अन्य क्षतिग्रस्त ढांचों का निरीक्षण भी किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
'वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार'... कांग्रेस पर बरसे BJP विधायक बिक्रम ठाकुर
'वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार'... कांग्रेस पर बरसे BJP विधायक बिक्रम ठाकुर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget