एक्सप्लोरर

HP News: बीजेपी विधायकों ने कांग्रेस की ‘अधूरी गारंटियों’ की याद दिलाई, खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

Himachal Assembly: हिमाचल प्रदेश में BJP विधायक सेब की पेटियां लेकर शनिवार को विधानसभा परिसर में पहुंचे. वहा उन्होंने सरकार को 10 गारंटी से जुड़े वादों को याद दिलाया.

Dharamshala News: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बागवानी करने वाले किसानों से किये गये वादों को पूरा करने की मांग करते हुए सेब की पेटियां लेकर शनिवार को विधानसभा परिसर में पहुंचे. राज्य विधानसभा चुनाव से पहले किये गये 10 गारंटी से जुड़े वादों को कथित रूप से पूरा नहीं किये जाने को लेकर भाजपा विधायक राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध जारी रखे हुए हैं.

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायकों ने यहां तपोवन में सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही की शुरुआत से पहले विधानसभा परिसर में नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने वादा किया था कि बागवानी करने वाले किसानों को उनकी उपज का निश्चित दाम मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जयराम ठाकुर ने फिर कहा कि कांग्रेस ने झूठे वादे कर लोगों को ‘गुमराह’ किया एवं उन्हें ‘ठगा’ लेकिन भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को अपनी गारंटी को भूलने नहीं देगी. भाजपा विधायक पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के पहले दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. शनिवार को इस सत्र का समापन हो जाएगा.

मंगलवार को भाजपा विधायकों ने तहबंद पहनकर प्रदर्शन किया था और इन तहबंद पर कांग्रेस की ‘अधूरी’ गारंटियों का जिक्र था. विधायकों ने सरकार-विरोधी नारे भी लगाए थे. भाजपा विधायक कांग्रेस पर वादे के मुताबिक दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदने के वास्ते दबाव बनाने के लिए अपने सिर पर गाय के गोबर की टोकरी लेकर बुधवार को विधानसभा परिसर में पहुंचे थे.

भाजपा विधायक बृहस्पतिवार को ‘ग्वाला’ की भूमिका में दिखे और हाथों में खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया था, वे सरकार को किसानों से 80-100 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीदने के वादे की याद दिला रहे थे. बेरोजगार युवाओं की ‘पीड़ा’ को सामने रखने के लिए बृहस्पतिवार को उन्होंने सांकेतिक विरोध के तौर पर डिग्रियां (असली नहीं) फाड़ी और उन्हें जलाया. चुनाव से पहले कांग्रेस ने युवाओं से हर साल एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था.

ये भी पढ़ें: Himachal Assembly: हिमाचल विधानसभा में सेब बागवान बने BJP विधायक, अनोखे अंदाज में कांग्रेस को दिलवाई गारंटी की याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget