एक्सप्लोरर

HP Election 2022: इस सीट पर 1971 से बीजेपी को जीत का इंतजार, क्या कौल नेगी भेद सकेंगे कांग्रेस का किला?

Himachal Pradesh Election: बीजेपी ने कौल सिंह नेगी को हिमाचल की रामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने जीत का दावा किया और कहा कि जनता ने कांग्रेस के किले को ध्वस्त करने का मन बना लिया है.

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. सभी को 8 दिसंबर को आने वाले नतीजों का इंतजार है. इस बीच सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं. रामपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी कौल सिंह नेगी (Kaul Singh Negi) ने अपनी जीत का दावा किया है. कौल नेगी ने कहा कि इस बार रामपुर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जनता ने इस बार कांग्रेस के किले को ध्वस्त करने का मन बना कर वोट किया. 8 दिसंबर को यह साबित हो जाएगा कि इस बार रामपुर में कांग्रेस का राजनीतिक किला ध्वस्त हो रहा है.

1971 से रामपुर में नहीं जीती बीजेपी

साल 1971 से अब तक बीजेपी रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल नहीं कर सकी है. रामपुर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का घर भी है. इसी विधानसभा क्षेत्र में वीरभद्र सिंह का पैतृक घर पदम पैलेस भी है. ऐसे में यहां लंबे समय से कांग्रेस का ही राज है. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को टक्कर देने के लिए इस बार छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले कौल नेगी को मैदान में उतारा. साल 2022 में ही कौल नेगी को हिमकोफेड के चेयरमैन पद भी दिया गया था. नेगी का दावा है कि उन्होंने चेयरमैन के तौर पर नौ महीने के छोटे से कार्यकाल में इलाके में विकास करने का काम किया. जनता को उन पर पूरा विश्वास है. ऐसे में जनता ने उनके पक्ष में मतदान किया है.

HP Assembly Election 2022: हिमाचल में रहे बागवानी मंत्रियों का दिलचस्प इतिहास, राजनीति से हो जाते हैं रिटायर या हारे चुनाव

जनता से जुड़े होने का मिलेगा फायदा- कौल नेगी

बीजेपी प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने कहा कि वे जनता से जुड़े हुए हैं. ऐसे में उन्हें अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं. उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति में रहते हुए उन्होंने चुनाव लड़े भी और चुनाव लड़वाए भी. इसके अलावा संगठन ने भी काम करने का भी उन्हें अनुभव है. कौल नेगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी उन्हें इसका फायदा मिला. नेगी अपने संगठनात्मक अनुभव और जनता के सहयोग से जीत का दावा कर रहे हैं. हालांकि यह तो 8 दिसंबर को ही पता चलेगा कि कौल सिंह नेगी के यह दावे कितने सही साबित होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget