एक्सप्लोरर

कौन हैं हर्ष महाजन...किस्मत ने दिया साथ, बराबर वोट मिलने के बाद भी कैसे जीता राज्यसभा चुनाव?

Himachal Rajya Sabha Election Result: हिमाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए मंगलवार को चुनाव कराया गया. यह चुनाव काफी रोचक रहा जिसमें दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले.

Himachal Pradesh News: हिमाचल में राज्यसभा चुनाव की एक सीट के लिए बीजेपी ने हर्ष महाजन (Harsh Mahajan) ने चुनाव जीत लिया. कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) को हार का  सामना करना पड़ा. किस्मत ने हर्ष महाजन का साथ दिया. दोनों नेताओं को 34-34 वोट मिले. बाद में पर्ची के जरिए हर्ष महाजन जीत गए. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के सदस्यों की संख्या 68 है. बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जब कांग्रेस के ही विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी.  

क्रॉस वोटिंग ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल

कांग्रेस के कुल विधायकों की संख्या 40 है और बीजेपी के 25 विधायक है. इसके अलावा राज्य में तीन निर्दलीय विधायक भी हैं. चुनाव के दौरान ही यह अटकलें चल रही थीं कि कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है जिसपर नतीजे आने पर मुहर भी लग गई. कांग्रेस के छह विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने और तीन निर्दलियों के बीजेपी के सपोर्ट में वोट करने से अभिषेक मनु सिंघवी के पक्ष में 34 वोट पड़े जबकि हर्ष महाजन को भी इतने ही वोट मिले. ऐसे में दोनों के बीच टाई हो गया और फिर पर्ची के जरिए नतीजा हर्ष महाजन के पक्ष में गया. 

सीएम सुक्खू को इस्तीफा देना चाहिए- हर्ष महाजन

हर्ष महाजन की जीत के बाद उनके समर्थक 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए देखे गए. महाजन ने जीत के बाद मीडिया से कहा, ''यह बीजेपी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जीत है.'' नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस जीत को देखते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस्तीफा दे देना चाहिए. एक साल के अंदर विधायक ही छोड़कर चले गए तो जनता कैसे भरोसा करेगी.''

कौन हैं हर्ष महाजन?

1955 में चंबा में जन्मे हर्ष महाजन पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधानसभा स्पीकर देश राज महाजन के बेटे हैं. हर्ष महाजन ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत यूथ कांग्रेस के साथ की थी.  हर्ष महाजन पहली बार 1993 में विधायक निर्वाचित हुए थे. इसके बाद फिर 1998 और 2003 में विधायक बने थे. हर्ष महाजन राज्य में पशुपालन मंत्री भी रह चुके हैं. हालांकि सितंबर 2022 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी.

हिमाचल प्रदेश में संकट में कांग्रेस की सरकार? छह विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget