एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश में कब होगी बर्फबारी? मौसम विभाग ने लगाया अनुमान, जल्द एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में 15 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. इस दौरान राज्य की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है.

Himachal Pradesh Weather Forecast: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में 15 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इस दौरान राज्य की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक राज्य में 15-16 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते लाहौल स्पीति, चंबा और कांगड़ा की ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी. 

इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह पश्चिमी विक्षोभ कम प्रभाव वाला होगा. ऐसे में इसका असर सिर्फ ऊंचाई वाले इलाकों में ही नजर आएगा.

नवंबर महीने में अब तक नहीं हुई बारिश 
अक्टूबर महीने के बाद नवंबर महीने में भी अब तक राज्य में बारिश नहीं हुई है. अक्टूबर महीने में 97 फ़ीसदी तक कम बारिश हुई थी. वहीं, नवंबर महीने में भी 100 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है. नवंबर महीने के 13 दिनों में अब तक एक मिलीमीटर भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई है. 

राज्य के कई हिस्सों में सुबह के वक्त घना कोहरा भी देखा जा रहा है. बिलासपुर में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी सिर्फ 30 मीटर तक रही.

राज्य के कई हिस्सों में विजिबिलिटी भी घटी
इसी तरह सुंदरनगर और ऊना में भी विजिबिलिटी 200 मीटर और मंडी में विजिबिलिटी 500 मीटर रिकॉर्ड की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के आंकड़ों के मुताबिक, रिकांगपिओ में 62 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली. मंगलवार को ताबो में सबसे कम माइनस 5.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. 

वहीं, बजौरा में सबसे ज्यादा 27.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 17 नवंबर तक राज्य के बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में सुबह के वक्त घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget