एक्सप्लोरर

Himachal IAS Transfer: हिमाचल प्रदेश में आठ IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली नियुक्ति?

Himachal IAS And IFS Transfer: हिमाचल में जिन IAS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है उनमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान निजी सचिव और विशेष सचिव विवेक भाटिया भी शामिल हैं.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने आठ आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी का तबादला कर दिया है. मंगलवार (9 अक्टूबर) देर रात तबादला आदेश जारी किए गए हैं.
 
आईएएस अधिकारी डॉ. यूनुस को उद्योग विभाग का निदेशक लगाया गया है. डॉ. यूनुस के पास पहले से ही राज्य एवं आबकारी विभाग के आयुक्त का कार्यभार भी है. वह इस पद पर भी बने रहेंगे. इसके अलावा उद्योग विभाग के निदेशक रहे आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति को ऊर्जा विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है.
 
मानसी सहाय से वापस लिया पर्यटन विभाग 
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस- IFS के अधिकारी नीरज कुमार को वन अरण्यपाल रामपुर के पद से ट्रांसफर कर शहरी विकास विभाग का निदेशक बनाया गया है. इसके अलावा आईएएस अधिकारी निवेदिता नेगी को राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है. पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन की निदेशक मानसी सहाय ठाकुर को अब श्रम आयुक्त और निदेशक रोजगार नियुक्त किया गया है. मानसी सहाय के पास पर्यटन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार था.
 
CM सुक्खू के प्रधान निजी सचिव को अतिरिक्त कार्यभार 
इसी तरह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान निजी सचिव और विशेष सचिव आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया को पर्यटन विभाग का निदेशक बनाया गया है. उनके पास यह अतिरिक्त कार्यभार होगा. वह युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे. इसके अलावा शहरी विकास विभाग के निदेशक गोपाल चंद को स्मार्ट सिटी शिमला का प्रबंध निदेशक (Managing Director) लगाया गया है.
 
आईएएस अधिकारी हरिकेश मीणा हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक होंगे. अब तक वह ऊर्जा विभाग के निदेशक के तौर पर काम देख रहे थे. अंत में महिला एवं बाल विकास की निदेशक रूपाली ठाकुर को हिप्पा का निदेशक नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में होगा तीतर प्रजातियों का संरक्षण, CM सुक्खू ने की एक्सपर्ट कमेटी बनाने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget