एक्सप्लोरर

हिमाचल में होगा तीतर प्रजातियों का संरक्षण, CM सुक्खू ने की एक्सपर्ट कमेटी बनाने की घोषणा

CM Sukhvinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश में तीतर प्रजातियों के संरक्षण के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य पक्षी मोनाल को गोद लिया है.

Himachal Pradesh News: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में तीतर प्रजातियों का संरक्षण किया जाएगा. इसके लिए एक एक्सपोर्ट कमेटी का गठन किया गया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 73वें वन्यजीव सप्ताह में इसकी घोषणा की है.

यह कमेटी इस प्रजाति के संरक्षण के लिए एक ठोस नीति तैयार करेगी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी हिमाचल प्रदेश के राज्य पक्षी मोनाल को गोद लिया और राज्य के अन्य लोगों से भी पक्षियों को गोद लेने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर लोग पशु और पक्षियों को गोद लेंगे तो इससे उनके संरक्षण में मदद मिलेगी.

चिड़ियाघरों के लिए इंटीग्रेटेड टिकट सिस्टम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के चिड़ियाघरों के लिए इंटीग्रेटेड टिकट सिस्टम बनाने की घोषणा की. प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को इस प्रणाली का फायदा मिलेगा और राजस्व भी बढ़ेगा. इससे होने वाली कमाई को वन्य प्राणियों के संरक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए खर्च किया जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्पीति घाटी के ‘सरचू’ के संरक्षण रिजर्व के रूप में शामिल करने की भी घोषणा की है.

इसका उद्देश्य यहां की भौगोलिक परिस्थिति और वन्यजीव गलियारों की रक्षा करना है. हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल, बर्फ से ढकी चोटियां और अनमोल वन्य जीव न केवल प्रदेश की विरासत हैं, बल्कि यहां के लोगों की जीवन रेखाएं भी हैं.

वनाग्नि की घटनाओं पर सरकार भी चिंतित- CM सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. इसके तहत देहरा में 680 करोड़ रुपये की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के चिड़ियाघर के निर्माण का कार्य प्रगति पर है. इस चिड़िया घर का पहला चरण जून- 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि इस हिमाचल प्रदेश के युवाओं को भी रोजगार के मौके मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में बीजेपी की जीत का हिमाचल में मना जश्न, जयराम ठाकुर ने लोगों में बांटी देसी घी की जलेबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget