एक्सप्लोरर

Himachal Cloudburst: हिमाचल में 49 लोग अब भी लापता, बदल फटने से हुई चार लोगों की मौत

Himachal Cloudburst Update: हिमाचल के कुल्लू, मंडी और रामपुर में हुई बादल फटने की तीन घटनाओं में 49 लोग लापता हैं. इसमें चार लोगों की मौत हो गई है वहीं एक व्यक्ति घायल बताया गया है.

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार देर रात शुरू हुई तेज बारिश ने जमकर तबाही मचाई. राज्य के तीन अलग-अलग हिस्सों से बादल फटने की घटनाएं सामने आई. इनमें जिला मंडी, कुल्लू और शिमला के रामपुर में बादल फटा. इसकी चपेट में 50 से ज्यादा लोग आ गए. कुल्लू, मंडी और रामपुर में हुई बादल फटने की तीन घटनाओं में 49 लोग लापता हैं. इसमें चार लोगों की मृत्यु हुई है और एक घायल है.

अपनों के इंतजार में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

पानी के तेज बहाव की वजह से ब्यास नदी के नजदीक एक गांव में नौ लोग फंस गए थे, जिन्हें बाद में एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू किया. यहां चार पुल, दो पैदल चलने वाले पुल, 20 घर और छह दुकानों को नुकसान हुआ है. राज्य में पांच सड़कें और एक NH ब्लॉक है. जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, वैसे-वैसे लापता लोगों के जीवित मिल पाने की संभावनाएं कम हो रही हैं. अपनों से दूर हो जाने के चलते परिजनों का भी सुबह से ही रो-रो कर बुरा हाल है.

देर रात फटा बादल

जिला कुल्लू की निरमंड तहसील के जाओन गांव में रात 1:38 पर बादल फटने की घटना हुई. इसमें 9 लोग लापता हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बादल फटने की घटना की वजह से यहां एक सड़क बंद है, जबकि दो ब्रिज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इस घटना में 11 मकान और छह दुकान भी बह गई. जिला कुल्लू के सैंज में पार्वती नदी में जल स्तर सुबह 4:55 पर बढ़ना शुरू हुआ. इसकी चपेट में एक बस आ गई और एक सड़क को भी नुकसान हुआ.

मलाणा के जरी में फ्लैश फ्लड

सुबह 5:42 पर मलाणा के जरी में फ्लैश फ्लड की घटना हुई. यहां एक नेशनल हाईवे के साथ मलाणा ब्रिज बंद हो गया. यहां एनडीआरएफ के टुकड़ी ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया. सुबह 6:30 पर ब्यास नदी के नजदीक गांव में नौ लोग पानी के तेज बहाव की वजह से फंस गए, जिन्हें एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू किया.

जिला मंडी में तीन की मौत, सात लापता

जिला मंडी की पधर तहसील के टिककर थालू गांव में बादल फटने की घटना हुई. इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. यहां तीन से चार मकानों को भी नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक, यहां सात लोग अब भी लापता हैं. रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ के साथ यहां फायर ब्रिगेड की टीम को तैनात किया गया है.

जिला शिमला के रामपुर में सबसे ज्यादा नुकसान

जिला शिमला के रामपुर इलाके में झाखड़ी हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक सुबह 4:45 पर बादल फटने की घटना हुई. इनमें 33 लोग अब भी लापता हैं. यहां पांच मकान और एक ब्रिज को नुकसान हुआ. इसके अलावा पैदल चलने वाले दो ब्रिज, एक जेसीबी और तीन गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गई. यहां रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ होमगार्ड और आईटीबीपी की टुकड़ियों को तैनात किया गया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को रामपुर में प्रभावित इलाके का दौरा करने के लिए पहुंचेंगे.

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने CM सुक्खू से फोन पर की बात, मदद का दिया भरोसा, हिमाचल जाएगी बीजेपी की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget