एक्सप्लोरर

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म, चार दिन तक 21 घंटे से ज्यादा चली कार्यवाही

Himachal Pradesh Assembly Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त हो गया है. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि शीतकालीन सत्र में कुल चार बैठकें हुईं.

Himachal Pradesh Assembly Winter Session: जहां लोकसभा की कार्य उत्पादकता 40 फीसदी और राज्यसभा की कार्य उत्पादकता 55 फीसदी रही, वहीं हिमाचल प्रदेश ने रिकॉर्ड स्थापित किया है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्य उत्पादकता 106 फीसदी रही है. विधानसभा में सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच कई मुद्दों पर खूब गहमागहमी भी हुई. बावजूद इसके सदन ने अन्य राज्यों के लिए नजीर पेश कर दी. धर्मशाला में 18 दिसंबर से शुरू हुआ शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर को खत्म हो गया.

अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि शीतकालीन सत्र में कुल चार बैठकें हुईं. पहले दिन नेवा ऐप का शुभारंभ हुआ. अब विधानसभा का सारा काम इसी ऐप के जरिए होगा. 

सदन में 188 तारांकित और 55 अतारांकित प्रश्न

उन्होंने बताया कि शीतकालीन सत्र में 188 तारांकित और 55 अतारांकित प्रश्नों के उत्तर दिए गए. इसी सत्र के दौरान पहली बार विधानसभा में शून्य काल की भी शुरुआत हुई. शून्य काल में 26 विषय उठाए गए. शुक्रवार और शनिवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शून्य काल हुआ.

14 सरकारी विधेयकों को किया गया पुरस्थापित 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि शीतकालीन सत्र में नियम 61 के तहत दो, नियम 62 के तहत तीन, नियम 101 के तहत तीन, नियम 102 के तहत एक सरकारी संकल्प, नियम 130 के तहत दो और नियम 324 के तहत छह विषय आए. 20 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्राइवेट मेंबर बिल डे हुआ.

शीतकालीन सत्र के दौरान 14 सरकारी विधेयकों को पुरस्थापित कर पारित किया गया. इस तरह हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही चार दिनों में 21 घंटे और 30 मिनट तक चली. 9 घंटे 20 मिनट तक सत्तापक्ष और 8 घंटे 30 मिनट तक विपक्ष के सदस्यों ने कार्यवाही में हिस्सा लिया. हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 106 फीसदी कार्य उत्पादकता ऐतिहासिक है.

शिमला में भीषण आग के बाद देखते-देखते ढह गई बिल्डिंग, लाखों का हुआ नुकसान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget