एक्सप्लोरर

Himachal: मंडी में वाटर सप्लाई बाधित, सिरमौर में NH-707 पर आवाजाही बंद

Himachal News: मंडी शहर में पीने के पानी की समस्या विकराल बनी हुई है. हालांकि जलशक्ति विभाग का दावा है कि उनके इंजीनियर और स्टाफ फील्ड में तैनात हैं और वाटर सप्लाई को बहाल करने में जुटे हुए हैं.

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश आफत बनकर बरस रही है. बरसात के मौसम में जहां जलप्रलय ने मंडी जिला में भारी तबाही मचाई है, वहीं इस आपदा के दौरान मंडी शहरवासियों को काफी समय से पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. मजबूरी में लोगों को पीने के पानी के लिये बारिश और पुराने जलस्रोतों के पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. जलशक्ति विभाग के युद्धस्तर पर जारी प्रयासों के बावजूद अभी तक शहर में वाटर सप्लाई को सही तरीके से बहाल नहीं किया जा सका है.

जब से बरसात शुरू हुई है तब से लेकर मंडी शहर में पीने के पानी की समस्या विकराल बनी हुई है. हालांकि जलशक्ति विभाग का दावा है कि उनके इंजीनियर और स्टाफ फील्ड में तैनात हैं और जलापूर्ति को बहाल करने में जुटे हुए हैं, लेकिन बरसात के कारण स्लाइडिंग से मेन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो रही है. 

पैसे देकर मंगवाने पड़ रहे टैंकर

लोगों को अपने निजी फंक्शनों के लिये पैसे देकर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं. मंडी शहर के समखेतर वार्ड की नेशनल स्ट्रीट में पीने के पानी की समस्या को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सुनने को मिली. कई लोगों का कहना है कि तकरीबन एक हफ्ते से एक दिन छोड़कर पानी आ रहा है लेकिन पानी का प्रेशर इतना कम है कि पानी की टंकी नहीं भर पा रही है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि एक दिन छोड़कर नॉर्मल प्रेशर के साथ तकरीबन तीन घंटे पानी आ रहा है.

रविनगर वार्ड में कई हफ्तों से नहीं आया पानी

वहीं, जलशक्ति विभाग के शिकायत कक्ष के साथ लगता हुआ रविनगर वार्ड जहां कई हफ्तों से पानी नहीं आने की शिकायत है. बुजुर्ग महिलाओं को प्राचीन जलस्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है. इन महिलाओं और पुरूषों का कहना है कि शहर के कई वार्डों में पानी आ रहा है लेकिन रविनगर वार्ड में पिछले कई हफ्तों से उनके घरों के नलों में पानी नहीं आ रहा है, जिसके कारण लोग प्राचीन जलस्रोतों पर निर्भर हो गये हैं. कई लोग विभाग के शिकायत कक्ष में जाकर इस बारे में जानकारी दे चुके हैं लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है.

सिरमौर में NH-707 पर कच्ची ढांग का हिस्सा ढहा

उधर, सिरमौर जिले में नेशनल हाईवे-707 पर कच्ची ढांग का 10 फुट से भी ज्यादा हिस्सा ध्वस्त हो गया है. हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है और हालात इतने भयावह हैं कि लोगों को अब अस्पताल तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है. यह सड़क पांवटा साहिब से शिलाई, गुमा होते हुए शिमला को जोड़ती है. अब इसके ठप होने से हजारों लोग फंस गए हैं. आसपास के 100 से अधिक पंचायतों का संपर्क टूट गया है. बीमार मरीजों और गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल ले जाने में भी परेशानी हो रही है.

किसानों पर दोहरी मार

बरसात के बीच अभी सेब और टमाटर का सीजन चल रहा है, लेकिन हाईवे बंद होने से किसान अपनी नगदी फसलें मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं. कई क्विंटल सब्जियां और फल खराब होने की कगार पर हैं. इससे किसानों की मेहनत और कमाई दोनों पर गहरी चोट लग रही है.

हर बरसात में बिगड़ते हैं हालात

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कच्ची ढांग का हिस्सा पिछले पांच वर्षों से लगातार खतरा बना हुआ है. हर बरसात में हालात बिगड़ते हैं लेकिन स्थायी समाधान कभी नहीं हुआ. लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार कब तक उन्हें ऐसे संकटों से जूझना पड़ेगा.

हरकत में प्रशासन

हालात की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार पांवटा मौके पर पहुंच गए हैं और नुकसान का जायजा ले रहे हैं, लेकिन लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर यह है कि सिर्फ निरीक्षण से राहत नहीं मिलेगी, प्रशासन को जल्द स्थायी हल निकालना होगा.

Input By : परी शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश-बाढ़ से तबाही, आपदा में 224 मौतें; 1112 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश-बाढ़ से तबाही, आपदा में 224 मौतें; 1112 करोड़ का नुकसान
हिमाचल के मंदिरों में 419 करोड़ का चढ़ावा, पहले नंबर पर ये मंदिर
हिमाचल के मंदिरों में 419 करोड़ का चढ़ावा, पहले नंबर पर ये मंदिर
हिमाचल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget